1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 25 साल पुरानी वो फिल्म, रिलीज से पहले ही दिग्गजों ने कर दी फ्लॉप घोषित, फिर मूवी ने ऑस्कर तक मचाया हल्ला

25 साल पुरानी वो फिल्म, रिलीज से पहले ही दिग्गजों ने कर दी फ्लॉप घोषित, फिर मूवी ने ऑस्कर तक मचाया हल्ला

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 22, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 02:31 pm IST

25 साल पहले आई वो फिल्म जिसे आज भी 8.1 की रेटिंग मिली थी। इस फिल्म ने भारत की तरफ से ऑस्कर में भी एंट्री ली थी।

Lagaan - India TV Hindi
लगान Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

आज से करीब 25 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसे बनाते समय बड़े बड़े दिग्गजों ने फ्लॉप घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म के सेट और कहानी को देख कलाकारों ने इसे फ्लॉप बता दिया था। हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो कमाल हो गया। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही बल्कि ऑस्कर में भारत की तरफ से एंट्री भी ली। हालांकि ये फिल्म ऑस्कर में कुछ खास नहीं दिखा पाई लेकिन सुपरहिट रही। फिल्म का नाम है लगान और ये फिल्म रिलीज हुई थी 2001 में। फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने लीड रोल निभाया था। 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी फिल्म

लगान फिल्म को डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर ने बनाया था और इसमें आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह की जोड़ी जमी थी। लगान फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जावेद अख्तर समेत कई लोगों इस कहानी को सुनने के बाद इसे फ्लॉप घोषित कर दिया था। जावेद अख्तर ने खुद इसको लेकर अपनी बात रखी थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 24 करोड़ रुपयों में बनी फिल्म ने 65 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। 

भारत की तरफ से ऑस्कर पहुंची थी फिल्म

लगान फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के तौर पर भी भेजा गया था। 74वें अकादमी अवॉर्ड में लगान भारत की तरफ से एंट्री लेती है। हालांकि यहां फिल्म कोई खास खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। लेकिन लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में आमिर खान ने कमाल का काम किया था। साथ ही ग्रेसी सिंह ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।

8.1 मिली है रेटिंग

लगान फिल्म को रिलीज हुए करीब 25 साल हो गए हैं। इसके बाद भी इस फिल्म और कहानी का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। फिल्म को लेकर आज भी अक्सर ही बातें होती रहती हैं। खास बात ये है कि लगान को रेटिंग के मामले में भी काफी प्यार मिला है। आईएमडीबी पर लगान फिल्म को 8.1 रेटिंग दी गई है जो काफी शानदार मानी जाती है। 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' स्टार के कॉन्सर्ट में ठगा गए लोग, सिर पर पानी डालकर होठ हिलाती रहीं सिंगर, करती रहीं बेढंगा डांस, अब बोले- पैसे वापस करो

कौन है वो हसीना, जिसकी फोटो खींचने में बिजी थे शशि थरूर, कजरारी आंखों से बनाती हैं दीवाना, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन