1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धनुष के साथ शादी की अफवाहों के बाद मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पहला वीडियो, पानी की सैर करती आईं नजर

धनुष के साथ शादी की अफवाहों के बाद मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पहला वीडियो, पानी की सैर करती आईं नजर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 17, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Jan 17, 2026 10:57 pm IST

मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर पानी की सैर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो ऐसे समय में आया है जब मृणाल और धनुष की शादी की अफवाहें फैल रही हैं।

Mrunal Thakur- India TV Hindi
मृणाल ठाकुर Image Source : INSTAGRAM@MRUNALTHAKUR

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष से उनकी शादी की अटकलें ऑनलाइन फैल रही हैं। शनिवार को मृणाल ने इन अफवाहों के बीच इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट साझा की। मृणाल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्हें नाव पर सुहाना समय बिताते हुए देखा जा सकता है, जहां वह समुद्री हवा और गर्म धूप का आनंद ले रही हैं। उनके बाल खुले हैं और चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान है, जिससे वह शांत दिख रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'स्थिर, दमकती और अडिग।' सीता रामम की अभिनेत्री ने बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए 'आयिता एझुतु' फिल्म का गाना 'याक्कई थिरी' इस्तेमाल किया है। 

शादी की अफवाहों पर लगा विराम

फैंस ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, एक यूजर ने कमेंट किया, 'बिल्कुल सही, अब तक का सबसे विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान।' दूसरे ने लिखा, 'पसंदीदा गाना और पसंदीदा महिला।' जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि मृणाल और धनुष की शादी की अफवाहें शुक्रवार से ऑनलाइन फैलनी शुरू हुईं, जब खबरें आने लगीं कि वे वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2026 को शादी करने की योजना बना रहे हैं। शादी की तारीख का जिक्र होने से ऑनलाइन काफी चर्चा शुरू हो गई। अब इन रिपोर्ट्स को अफवाहें करार दिया है और बताया जा रहा है कि दोनों साथ में फिल्म कर सकते हैं। साथ ही शादी की खबरें पूरी तरह से अफवाहें हैं। हालांकि अभी तक दोनों की कोई फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन फैन्स को उम्मीदें हैं कि अगर ये जोड़ी बनती है तो पर्दे पर काफी जम सकती है। 

इन फिल्मों में दिखेंगी मृणाल 

काम मोर्चे पर मृणाल को आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा गया था। अब वह शेनिल देव की फिल्म 'डकैत: अ लव स्टोरी' में आदिवी शेष और अनुराग कश्यप के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च, 2026 को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका मुकाबला यश की फिल्म 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होगा। 

ये भी पढ़ें- फिल्म रिलीज से पहले गणपति बप्पा की शरण में पहुंची रानी मुखर्जी, 30 साल के करियर के लिए कहा शुक्रिया

आमिर खान से 16 साल छोटी वो एक्ट्रेस, जिसने निभाया उनकी मां, बेटी और साली का किरदार, बॉर्डर 2 में सनी देओल संग करेंगी रोमांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन