1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने दिल खोलकर की अल्लू अर्जुन की तारीफ, VIDEO देख खुश होगा 'पुष्पा'

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने दिल खोलकर की अल्लू अर्जुन की तारीफ, VIDEO देख खुश होगा 'पुष्पा'

 Published : Jul 25, 2023 12:35 pm IST,  Updated : Jul 25, 2023 12:35 pm IST

Sakshi Dhoni on Allu Arjun: क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन की तारीफ की है।

MS Dhoni's wife Sakshi- India TV Hindi
MS Dhoni's wife Sakshi Image Source : INSTAGRAM

Sakshi Dhoni on Allu Arjun: इन दिनों पूरी दुनिया में साउथ इंडियन सिनेमा का बोलबाला है। जिसे देखो वो पेन इंडिया स्टार्स प्रभास, यश, राम चरण, जूनियन एनटीआर जैसे साउथ स्टार्स का दीवाना है। लेकिन इन सबसे अलग किसी का जलवा है तो वह हैं, अल्लू अर्जुन, पेन इंडिया कॉन्सेप्ट के पहले से भी देश भर में काफी पॉपुलर हैं। वहीं उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के बाद से अल्लू अर्जुन की दीवानगी ने सारी हदें पार कर दी हैं। वहीं अब स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी दिल खोलकर अल्लू अर्जुन की तारीफ की है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

देख चुकी हैं अल्लू अर्जुन की सारी डब फिल्में 

साक्षी धोनी हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनीं जहां बातों ही बातों में उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर का नाम रिवील कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह अल्लू की अब तक की सारी हिंदी डब मूवीज यूट्यूब पर देख चुकी हैं। वे उनकी फैन हैं और उनकी 'पुष्पा' मूवी ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया था। आपको बता दें कि 'पुष्पा' में अल्लू ने शानदार अभिनय से तारीफें पाई थीं और इसका एक-एक डायलॉग लोगों को जुबानी याद हो गया था। 

जल्द ही रिलीज होने वाली है साक्षी की फिल्म

आपको बता दें कि साक्षी धोनी का फिल्मों से लगाव काफी पुराना है। क्योंकि उन्होंने अपने खुद के बिज़नेस का चुनाव किया तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को ही चुना है। बीते दिनों उन्होंने अपने पति एमएस धोनी के साथ मिलकर अपना एक नया प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। जल्द ही उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'एलजीएम' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के इवेंट में साक्षी ने अल्लू अर्जुन की तारीफ की है। 

वाणी कपूर अब ओटीटी पर लगाएंगी अपने हुस्न का तड़का, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

लोगों को है 'पुष्पा 2' का इंतजार 

आपको बता दें कि इन दिनों लोगों को बेसब्री से अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का इंतजार है। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, विजय सेतुपति, फहाद फासिल भी लीड किरदारों में हैं। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' का अगला पार्ट है, इसका नाम 'पुष्पा: द रूल' रखा गया है। फिल्म में अल्लू को लाल चंदन का तस्कर बताया गया है।     

Oppenheimer: इंटीमेट सीन के बीच आया भगवत गीता का श्लोक! अनुराग ठाकुर ने सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन