1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी की बहू ने जमीन से उठाई ये चीज और देखते रह गए नौकर, सरल अंदाज ने करोड़ों लोगों का जीता दिल

नीता अंबानी की बहू ने जमीन से उठाई ये चीज और देखते रह गए नौकर, सरल अंदाज ने करोड़ों लोगों का जीता दिल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 17, 2025 02:21 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 02:21 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर चर्चा में रहता है। उनके ठाठ-बाट के क्या ही कहने। लेकिन, इन दिनों अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता अपनी सादगी से सबके दिल जीत रही हैं।

Shloka Mehta, Radhika Merchant- India TV Hindi
राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता Image Source : INSTAGRAM

मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। हाल ही में मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे थे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इस दौरान पूरा परिवार काफी चर्चा में रहा। अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू, यानी श्लोका मेहता खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। श्लोका हाल ही में अपने बच्चों वेदा और पृथ्वी को लेकर करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं, इस दौरान श्लोका बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। इस पार्टी से श्लोका का एक वीडियो और है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और जिसने भी ये वीडियो देखा, श्लोका की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।

चर्चा में श्लोका मेहता का वीडियो

जब भी अंबानी फैमिली की बात आती है, कहा जाता है कि देश का सबसे अमीर परिवार होने के बाद भी ये फैमिली बहुत डाउन टू अर्थ है। सोशल मीडिया पर जब भी अंबानी फैमिली का कोई वीडियो सामने आता है, ये चीज साफ दिखाई भी देती है। अब श्लोका का जो वीडियो सामने आया है, उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में श्लोका कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद कुछ लोग हैरान हैं, क्योंकि अंबानी फैमिली की बहू से शायद ही किसी ने ऐसी उम्मीद की होगी।

वीडियो पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन

इस वीडियो में श्लोका मेहता अपने बच्चों के साथ जेह की बर्थडे पार्टी से वापस जाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान श्लोका वहां पड़ा कागज का टुकड़ा देखती हैं। श्लोका नीचे झुकती हैं और वहां से कागज का टुकड़ा उठा लेती हैं। इस दौरान उनके साथ मौजूद नैनी और अन्य नौकर-चाकर ये देखते  रह जाते हैं। श्लोका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'क्या बात है, सादगी तो देखिए।' एक अन्य ने लिखा- 'संस्कार हैं अंबानी परिवार के।' एक और यूजर ने लिखता है- 'बेहद सुंदर, क्या बात है श्लोका जी।'

2019 में हुई थी श्लोका-आकाश की शादी

बता दें, श्लोका मेहता ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से शादी की है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने 2019 में शादी की थी, जिसके बाद कपल ने दिसंबर 10, 2021 को एक बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम पृथ्वी रखा है। वहीं मई 31, 2023 को श्लोका ने बेटी वेदा को जन्म दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन