1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कीमोथेरेपी से झड़ने लगे बाल तो उठाना पड़ा ये कदम, फोर्थ स्टेज कैंसर से जूझते हुए एक्ट्रेस ने दिखाई हालत

कीमोथेरेपी से झड़ने लगे बाल तो उठाना पड़ा ये कदम, फोर्थ स्टेज कैंसर से जूझते हुए एक्ट्रेस ने दिखाई हालत

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 06, 2025 11:31 am IST,  Updated : Oct 06, 2025 11:43 am IST

नफीसा अली इन दिनों दोबारा कैंसर की वजह से चर्चा में हैं। वो फोर्थ स्टेज के कैंसर से जूझ रही हैं। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी और हालत को लेकर भी एक पोस्ट साझा किया है।

Nafisa Ali- India TV Hindi
नफीसा अली। Image Source : @NAFISAALISODHI/INSTAGRAM

अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली के लिए ये वक्त काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। वो इन दिनों कैंसर की चौथी स्टेज से जंग लड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली नफीसा अपने चाहने वालों को जिंदगी और अपनी गंभीर बीमारी से जुड़ी हर अपडेट साझा कर रही हैं। अब हाल में ही एक्ट्रेस ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने इलाज के दौरान की एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बिना बालों के नजर आ रही हैं, लेकिन चेहरे पर आत्मविश्वास और मुस्कान साफ झलक रही है। इस तस्वीर से पहले भी उन्होंने कई और तस्वीरें साझा की थी, जिसमें उन्होंने कीमोथेरेपी के बाद अपनी हालत दिखाई थी।

मुश्किल वक्त में भी पॉजिटिव हैं नफीसा

इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'सकारात्मक शक्ति। मेरे सबसे अच्छे दोस्त गैबी के साथ।' इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और कामना कर रहे हैं कि वो जल्द स्वस्थ हो जाएं और कैंसर से जंग जीत कर नॉर्मल लाइफ की ओर लौट जाएं। नफीसा की इस नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया। मशहूर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ प्यार जताया। कई प्रशंसकों ने उनके साहस की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारी लग रही हो!!! अब बच्चे होने और बच्चे की तरह लाड़-प्यार पाने का समय आ गया है!! अपना ख्याल रखना मैडम, प्यार और स्वास्थ्य लाभ भेज रहा हूं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'आपको और शक्ति मिले और आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

यहां देखें पोस्ट

एक्ट्रेस का भावनात्मक संदेश

नफीसा ने हाल ही में अपने बच्चों के साथ एक गहन व्यक्तिगत बातचीत का जिक्र भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा, 'एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, ‘तुम्हारे जाने के बाद हम किसकी ओर रुख करेंगे?’ मैंने उनसे कहा, ‘एक-दूसरे की ओर रुख करो। यही मेरा सबसे बड़ा तोहफा है भाई-बहन जो एक ही प्यार और यादें साझा करते हैं। एक-दूसरे की रक्षा करो और याद रखो तुम्हारा बंधन जीवन में आने वाली किसी भी चीज से ज्यादा मजबूत है।’ इसके अलावा भी उन्होंने एक पोस्ट साझा किया जिसमें अपने बाल झाड़ते दिखीं। उनकी कंघी पर बालों का गुच्छा नजर आ रहा है। इस तस्वीर में वो मुस्कुरा रही हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये रहे मेरे कीमोथेरेपी के बाल... जल्द ही मैं गंजी हो जाऊंगी।'

यहां देखें पोस्ट

2018 में हुआ था कैंसर का पता

सितंबर 2025 में नफीसा ने बताया कि उन्हें नवंबर 2018 में पेरिटोनियल कैंसर (पेट की अंदरूनी झिल्ली में होने वाला दुर्लभ कैंसर) का पता चला था। इलाज के सालों बाद उन्हें फिर से कीमोथेरेपी शुरू करनी पड़ी है क्योंकि अब सर्जरी संभव नहीं है। उन्होंने हाल ही में अपना PET स्कैन कराया, जिससे यह संकेत मिलता है कि कैंसर दोबारा उभर आया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा विवरण नहीं दिया, लेकिन उनके फेसबुक पोस्ट में स्टेज 4 कैंसर से जुड़ा एक लेख और स्कैन की एक छवि साझा की गई थी, जिससे उनकी स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगता है। 2020 में नफीसा ने यह भी साझा किया था कि कीमोथेरेपी के प्रभाव के चलते उनकी त्वचा पर सफेद धब्बे आने लगे थे, जिसके बाद उन्हें ल्यूकोडर्मा का भी पता चला। इसके बावजूद उन्होंने अपने अनुभवों को खुले मन से साझा किया और हर चुनौती का सामना साहस और सकारात्मकता के साथ किया।

ये भी पढ़ें: 80s के 31 स्टार्स आए एक साथ, ग्रैंड सेलिब्रेशन में खूब जमा याराना, अतरंगी कपड़ों से नहीं हटेगी नजर

चकाचौंध से दूर, लेकिन ग्लैमर में किसी से नहीं कम, बला की खूबसूरत है बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन की बेटी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन