1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद पहली बार पति संग दिखीं नरगिस फाखरी, फराह खान के साथ दिए पोज, वीडियो वायरल

शादी के बाद पहली बार पति संग दिखीं नरगिस फाखरी, फराह खान के साथ दिए पोज, वीडियो वायरल

 Published : Aug 31, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 06:42 pm IST

नरगिस फाखरी ने अपने बॉयफ्रेंड और अमेरिका में रहने वाले इंडस्ट्रियलिस्ट टोनी बेग से शादी कर ली है। फराह खान ने शनिवार को मुंबई में एक इवेंट में कपल की शादी की पुष्टि की।

Nargis Fakhri Husband- India TV Hindi
नरगिस फाखरी, फराह खान और टोनी बेग Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग से कैलिफोर्निया में गुपचुप तरीके से शादी की। हाल ही में उन्हें मुंबई में विजिट कतर और नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र की पार्टनरशिप पार्टी में देखा गया था। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, एक वीडियो में नरगिस फाखरी अपने पति टोनी के साथ दिखाई दी, जहां नरगिस और टोनी फिल्म मेकर फराह खान के साथ पोज देते नजर आए।

नरगिस फाखरी पति टोनी बेग संग पहली बार आईं नजर

एक वीडियो में नरगिस, टोनी और फिल्म निर्माता फराह खान एक साथ रेड कार्पेट पर पोज देते दिखाई दिए। इस दौरान वीडियो में जैसे ही टोनी, फराह और नरगिस के साथ पोज देने के लिए आगे बढ़े तो फराह उन्हें कहती सुनाई दीं, 'अपनी पत्नी के पास आओ।' जहां कई प्रशंसक यह जानकर हैरान थे कि नरगिस शादीशुदा हैं, वहीं कुछ ने उन्हें खूबसूरत कपल भी कहा। इस कार्यक्रम में अनिल कपूर, चंकी पांडे से लेकर ध्वनि भानुशाली तक ने शिरकत की।

नरगिस फाखरी-टोनी बेग का लुक

नरगिस इस इवेंट में महिमा महाजन द्वारा डिजाइन किए गए वाइन कलर के इंडो वेस्टर्न लहंगे-चोली में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को सोने की चूड़ियों और मैचिंग नेकलेस के साथ पूरा किया। वहीं, टोनी ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं, जबकि फराह भी ब्लैक आउटफिट में दिखीं, जिसका ब्लेजर कई कलर के फूलों की कढ़ाई से तैयार किया गया है।

नरगिस फाखरी और टोनी बेग की शादी

नरगिस ने इस साल फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड और अमेरिका में रहने वाले इंडस्ट्रियलिस्ट टोनी से शादी की। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने लगभग तीन साल तक डेट किया। उन्होंने दुबई में नए साल 2024 का जश्न भी साथ मनाया था, जहां नरगिस के एक्स बॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा भी मौजूद थे। उनकी शादी की कई तस्वीरें रेडिट पर सामने आईं, जिनमें से एक केक का था जिस पर लिखा, 'टीबी और एनएफ हैप्पी मैरिज'।

नरगिस फाखरी का वर्कफ्रंट

नरगिस हाल ही में साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी-थ्रिलर में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर भी थे। 250 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 288.58 करोड़ की कमाई की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन