1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Naseem Shah और Rishabh Pant ने नहीं किया उर्वशी रौतेला को बर्थडे विश? एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Naseem Shah और Rishabh Pant ने नहीं किया उर्वशी रौतेला को बर्थडे विश? एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

 Published : Feb 26, 2023 09:01 am IST,  Updated : Feb 26, 2023 09:03 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने 25 फरवरी को 29वां बर्थडे मनाया। इसी बीच उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस उन्हें नसीम शाह और ऋषभ पंत के नाम से ट्रोल कर रहे हैं।

Urvashi Rautela instagram/twitter- India TV Hindi
Urvashi Rautela Image Source : URVASHI RAUTELA INSTAGRAM/TWITTER

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस उर्वशी ने 25 फरवरी को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थडे के दिन उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडिया में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस पहनकर बंजी जम्पिंग करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है। 

Swara Bhasker ने फ्रिज-सूटकेस नाजायज और धर्म परिवर्तन वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, यूजर ने कहा आप 4 महीने की प्रेगनेंट...

इस वीडियो में उर्वशी रौतेला दिल वाले बहुत से बैलून को पकड़ हुए नजर आ रही है। उनके पीछे एफिल टावर दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने लिखा है। ‘अद्भुत अनंत शुभकामनाओं, उपहारों, कॉल्स, ई-मेल्स के लिए सभी को लाख-लाख धन्यवाद। मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं और आप सब का प्यार पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं। इस वीडियो पर फैंस काफी कमेंट कर रहे है। साथ ही कई यूजर उर्वशी रौतेला को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह से भी नाम जोड़कर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने कहा क्या फायदा बाकी विश का, जब नसीम ने विश ही नहीं किया। वही एक ने कहा सब ने विश किया नसीम को छोड़कर। एक ने कहा लो ये डिब्बा इसमें थोड़ा केक ऋषभ भैया के लिए रख दो, वो आ नहीं पाए। 

Rakhi sawant ने बुर्का पहनने के बाद पहन ली इतनी बोल्ड ड्रेस, यूजर्स ने कहा तौबा-तौबा

बता दें उर्वशी रौतेला का नाम ऋषभ पंत के साथ अक्सर सामने आता है, लेकिन आज-कल उर्वशी नसीम को लेकर भी काफी चर्चा में है। बता दें उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर नसीम को जन्मदिन की बधाई दी थी तो नसीम ने भी उनका शुक्रिया अदा किया था, लेकिन नसीम ने पहले एक्ट्रेस को पहचानने से इनकार कर दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन