1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Swara Bhasker ने फ्रिज-सूटकेस नाजायज और धर्म परिवर्तन वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, यूजर ने कहा आप 4 महीने की प्रेगनेंट...

Swara Bhasker ने फ्रिज-सूटकेस नाजायज और धर्म परिवर्तन वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, यूजर ने कहा आप 4 महीने की प्रेगनेंट...

 Published : Feb 26, 2023 07:33 am IST,  Updated : Feb 26, 2023 07:33 am IST

स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद ने 6 जनवरी 2023 के दिन कोर्ट मैरिज की थी। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

twitter- India TV Hindi
Swara Bhasker Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद अपनी शादी के बाद से काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने फहद अहमद से कोर्ट में शादी कर ली थी। शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया था, जिस वीडियो में दोनों का प्यार नजर आ रहा था। स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद मुसलमान हैं और वो हिंदू, उन्होंने इंटर रिलिजन शादी की है, जिस कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं स्वरा ने क्या कहा। 

Rakhi sawant ने बुर्का पहनने के बाद पहन ली इतनी बोल्ड ड्रेस, यूजर्स ने कहा तौबा-तौबा

स्वरा ने फहाद अहमद के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, हेटर्स: सूटकेस, फ्रिज, नाजायज, धर्मांतरण ब्ला.... ब्ला... हम दोनों। स्वरा ने इस पोस्ट में लविंग इमोजी बनाए। स्वरा का यह तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- कभी मिले तो फ्रिज का ठंडा पानी ज़रूर पिला देना इन्हें। वही एक न कहा जो पुराने शिकार हैं उनका,लाश फ्रिज में रखा गया है,तुम्हारा ट्वीट बता रहा है, अभी ये अब्दुल नया नया है। अगर ये लोग कभी मिलें तो रूहअफ़्ज़ा का शर्बत ज़रूर पिला दीजिएगा। शायद दिमाग को ठंडक मिल जाये। दीदी हेटर्स का क्या है कुछ भी बोलते है....वो तो ये भी बोलते हैं कि "आप 4 महीने की प्रेगनेंट हैं"...आप ध्यान ना दो इनपर।

Urvashi Rautela ने जन्मदिन के दिन किया इतना खतरनाक कारनामा, rishabh pant के साथ-साथ नसीम शाह के साथ भी जुड़ा नाम

बता दें इससे पहले विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची ने कहा स्वरा भास्कर को तंज कसा था, उन्होंने कहा था कि श्रद्धा वॉकर के 35 टुकड़े नहीं देखे है। सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए था। श्रद्धा और निक्की जैसे हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा ‘स्वरा पहले ही हिंदू विरोधी बयान देती रही हैं। अब फहाद अहमद संग शादी करके यह साबित कर दिया है कि वह हिंदू विरोधी हैं। शायद उन्होंने श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और सूटकेस में रखे हुए नहीं देखे। साध्वी प्राची ने कहा था कि जल्द ही मीडिया को उनके तलाक की खबर मिलेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन