1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक संग तलाक के ऐलान के बाद सर्बिया की सड़कों पर साइकिल लेकर निकलीं नताशा, शेयर किया वीडियो

हार्दिक संग तलाक के ऐलान के बाद सर्बिया की सड़कों पर साइकिल लेकर निकलीं नताशा, शेयर किया वीडियो

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 20, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 01:09 pm IST

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने के अपने फैसले के बारे में फैंस को जानकारी दी। इस स्टेटमेंट को जारी करने से पहले ही नताशा सर्बिया चली गईं, जहां से वह लगातार कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर रही हैं।

Natasa Stankovic- India TV Hindi
नताशा इन दिनों सर्बिया में हैं। Image Source : INSTAGRAM

सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में  अपने तलाक का ऐलान किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा की। दोनों ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए एक-दूसरे से अलग होने का खुलासा किया। कपल के इस ऐलान ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया। लंबे समय से हार्दिक और नताशा के बीच तनाव की खबरें थीं, जो आखिरकार सच साबित हुईं। नताशा ने तलाक के ऐलान से एक दिन पहले ही सर्बिया के लिए फ्लाइट पकड़ी थी। वह जैसे ही बेटे अगस्त्य संग सर्बिया पहुंचीं एक पोस्ट के साथ फैंस को अपने और हार्दिक के फैसले की जानकारी दी। सर्बिया जाने के बाद से नताशा लगातार कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर रही हैं।

तलाक के दर्द से निकलने के लिए क्या कर रही हैं नताशा?

अब नताशा ने तलाक के ऐलान के बाद एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो-फोटो शेयर किए हैं, जिसमें से एक में वह जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें नताशा को हेडफोन लगाए हुए साइकिलिंग करते देखा जा सकता है। नताशा व्यू को एंजॉय करते हुए साइकिलिंग कर रही हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान भी नजर आ रही है। वह म्यूजिक सुनते हुए सर्बिया की सड़कों पर साइकिलिंग करते नजर आ रही हैं। नताशा ने इससे पहले बेटे अगस्त्य का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गार्डन में बॉल के साथ खेलते दिखे थे।

हाल ही में किया तलाक का ऐलान

दूसरी तरफ नताशा और हार्दिक ने जब से अपने तलाक की घोषणा की है, एक्ट्रेस ट्रोल्स से घिर गई हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री तलाक की अफवाहों के दौरान ट्रोल्स के निशाने पर थीं और अब जब उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है तो भी नेटिजंस उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। ट्रोलिंग और निगेटिविटी से बचने के लिए नताशा ने जो तलाक को लेकर अपना और हार्दिक का ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है उसके भी कमेंट सेक्सशन को ऑफ कर दिया है। लेकिन, उनके अन्य पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Natasa Stankovic
Image Source : INSTAGRAMसर्बिया की सड़कों पर साइकिलिंग करने निकलीं नताशा

नताशा-हार्दिक ने 2020 में की शादी

बता दें, नताशा और हार्दिक ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। फिर फरवरी 2023 में दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी कही। कपल ने पहले हिंदू और फिर क्रिस्चियन रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी, जिसकी तस्वीरें-वीडियो भी खूब चर्चा में रहे। दोनों की शादी की तस्वीरें अब भी इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं। शादी में दोनों का बेटा अगस्त्य भी शामिल हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन