1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jawan का ट्रेलर आने से कुछ मिनट पहले ही इंस्टाग्राम पर नयनतारा ने किया दमदार डेब्यू, दिखा अलग ही स्वैग

Jawan का ट्रेलर आने से कुछ मिनट पहले ही इंस्टाग्राम पर नयनतारा ने किया दमदार डेब्यू, दिखा अलग ही स्वैग

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 31, 2023 12:59 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 01:00 pm IST

'जवान' की लीड हीरोइन नयनतारा ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही फैंस को सरप्राइज दिया है। नयनतारा ने आज इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, वो भी फुल स्वैग में। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आते ही अपने पहले पोस्ट से तहलका मचा दिया है।

Nayanthara, Nayanthara Instagram debut- India TV Hindi
नयनतारा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। प्रीव्यू देखने के बाद जितना फैंस एक्साइटेड थे, अब ट्रेलर देखकर उनका एक्साइटमेंट डबल हो गया है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर आए दिन चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया के जरिये शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं, लेकिन नयनतारा इंस्टाग्राम पर नहीं थीं। अब नयनतारा ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है और उन्होंने ट्रेलर आने से कुछ ही मिनट पहले इंस्टाग्राम पर धमाकेदार एंट्री की है। नयनतारा का इंस्टाग्राम डेब्यू उनके रोल की तरह ही दमदार रहा। 

नयनतारा का इंस्टाग्राम डेब्यू 

नयनतारा के इंस्टाग्राम डेब्यू के साथ ही उनके 2 लाख 64 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इंस्टाग्राम डेब्यू के साथ ही नयनतारा ने अपना पहला पोस्ट कर दिया है। उन्होंने अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। नयनतारा और उनके दोनों बच्चे ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। सभी ने सफेद रंग का कॉर्ड सेट कैरी किया है। इसके साथ ही चश्में लगाए हैं। नयनतारा बच्चों को गोद में लिए फुल स्वैग में नजर आ रही हैं। इसके साथ नयनतारा ने एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें आप उनकी अपकमिंग फिल्म 'जवान' का ट्रेलर देख सकते हैं। इस ट्रेलर को पोस्ट करते हुए उन्होंने शाहरुख खान को अपना फेवरेट बताया है। 

नयनतारा कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू
बता दें, 'जवान' नयनतारा  की पहली बॉलीवुड फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में नयनतारा स्क्रीन पर शाहरुख खान के साथ इश्क लड़ाती नजर आएंगी। नयनतारा एक सॉलिड कॉप के रोल में हैं, जो शाहरुख खान से जुड़ा एक मामला देख रहाी हैं। मामला मेट्रो हाईजैक का है। कुछ ही देर पहले लॉन्च हुए ट्रेलर में शाहरुख से लेकर दीपिका, नयनतारा, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और एजाज खान धमाकेदार अंदाज में नजर आए।   

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होनी है। फिल्म के कई धमाकेदार गाने भी आ चुके हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे। 

ये भी पढे़ं: 'एक राजा था, भूखा-प्यासा घूम रहा था जंगल में...!' शाहरुख खान ने 'जवान' के ट्रेलर में दिखाया टू मच थ्रिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन