गोविंदा और नीलम कोठारी के बीच 'इल्जाम' और 'लव 86' (1986) जैसी फिल्मों में ऑन-स्क्रीन रोमांस की वजह से असल जिंदगी में उनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने खुद कहा था कि वह नीलम को पसंद करते थे, लेकिन नीलम ने कई बार इन अटकलों को खारिज किया और इसे सिर्फ गॉसिप बताया। अब उषा काकड़े प्रोडक्शंस के साथ एक पॉडकास्ट में हाल ही में हुई बातचीत के दौरान, नीलम ने 90 के दशक में गोविंदा के साथ अपने लिक-अप के बारे में बात की और एक बार फिर इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
गोविंदा और नीलम कोठारी के अफेयर का सच
जब होस्ट ने पति समीर सोनी से शादी करने से पहले गोविंदा के प्रति उनके प्यार के बारे में उड़ रही गॉसिप के बारे में पूछा तो उन्होंने हैरान होकर जवाब दिया, 'ओ तेरी यह किसने कहा? गोविंदा जी बहुत ही अच्छे इंसान हैं, मगर यह जो सवाल है यह सच नहीं है।' 90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं, लेकिन यह सच नहीं है। सॉरी सॉरी, लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है। हमारे बीच कुछ भी नहीं है।' 2024 में हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने कहा, 'उन्होंने बस वही छापा जो उन्हें सही लगा और सच कहूं तो मुझे लगता है कि उन दिनों हम प्रेस से डरते थे। क्योंकि यह कलम की ताकत थी और यह बस उसका एक हिस्सा था। अगर आप 2-3 से ज्यादा फिल्में करते थे तो यह मान लिया जाता था कि अफेयर हैं।'
नीलम कोठारी से शादी करना चाहते थे गोविंदा
1990 में स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि कुछ फिल्मों में साथ काम करने के बाद वह नीलम के दोस्त बन गए और जल्द ही उन्हें उनसे प्यार हो गया। एक्टर ने कहा, 'नीलम उस तरह की औरत थी जिस पर कोई भी आदमी अपना दिल हार बैठता। मैंने भी अपना दिल हार दिया।' एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने सुनीता से मुझे छोड़ने के लिए कहा। मैंने उससे अपनी सगाई तोड़ दी और अगर सुनीता ने पांच दिन बाद मुझे फोन करके फिर से मना नहीं किया होता तो शायद मैंने नीलम से शादी कर ली होती। मैं उससे शादी करना चाहता था और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है।'
गोविंदा और नीलम कोठारी की पर्सनल लाइफ
गोविंदा ने 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की, जब वह 24 साल के थे और सुनीता 18 साल की थीं। दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। दूसरी ओर, नीलम कोठारी ने 2000 में बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की, लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया। एक्टर समीर सोनी के साथ कुछ समय के रिश्ते के बाद उन्होंने 2011 में उनसे शादी कर ली। उन्होंने 2013 में अहाना नाम की एक बेटी को गोद लिया।
ये भी पढे़ं-
रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को घेरा, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
अजय देवगन की वो हीरोइन, जो नहीं करती अपने पिता के सरनेम का इस्तेमाल, इस वजह से बनाई है दूरी