Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीना गुप्ता ने फैंस को याद दिलाया 'दर्द', 33 साल पुराना वीडियो किया शेयर, बताई खास बात

नीना गुप्ता ने फैंस को याद दिलाया 'दर्द', 33 साल पुराना वीडियो किया शेयर, बताई खास बात

Written By: Priya Shukla Published : Mar 07, 2026 07:25 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 07:25 pm IST

नीना गुप्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और फैंस को अपने पहले सीरियल की याद दिलाई। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर नीना गुप्ता ने इस पोस्ट के साथ फैंस को बता दिया है कि वह सालों पहले भी बिलकुल इतनी ही बेबाक थीं।

neena gupta- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NEENA_GUPTA नीना गुप्ता।

नीना गुप्ता अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं और खास बात तो ये है कि उन्होंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की। अपने स्ट्रगल्स और पर्सनल जिंदगी में रहे उतार-चढ़ाव के बारे में वह हमेशा खुलकर बात करती रही हैं। अब दिग्गज अभिनेत्री अपने हालिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। नीना गुप्ता ने शनिवार को अपने एक पुराने सीरियल की खास क्लिप शेयर की और अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। साथ ही नीना गुप्ता ने ये भी बताया कि ये पहला सीरियल था, जिसमें उन्होंने अभिनय किया था। इस सीरियल का नाम था 'दर्द', जो 33 साल पहले आया था।

नीना गुप्ता को याद आए पुराने दिन

नीना गुप्ता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उसका टाइटल ट्रैक और कुछ खास सीन देखने को मिल रहे हैं। नीना गुप्ता ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- '1993 में मैंने जिस पहले सीरियल में काम किया और बनाया, ये वही सीरियल था।' नीना ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया, यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। इंडस्ट्री के उनके कई दोस्तों ने भी इस पर कमेंट करते हुए खुशी जाहिर की।

नीना गुप्ता का पहला सीरियल

नीना गुप्ता का पहला सीरियल 'दर्द' था, जिसका निर्माण उन्होंने किया था और ये 1993 में टेलीकास्ट हुआ था। ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा था, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला के इर्द-गिर्द घूमता है। इस सीरियल में कैंसर से जूझ रही महिला और उसके परिवार के संघर्षों को दिखाया गया था। नीना गुप्ता ने इस सीरियल में अभिनय करने के साथ-साथ निर्माण भी किया था, जिसके लिए उन्होंने काफी तारीफें भी हासिल की थीं। सीरियल में नीना गुप्ता के साथ-साथ कंवलजीत सिंह और शगुफ्ता अली जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे और ये 1993 से 1994 के बीच टेलीकास्ट हुआ था।

नीना गुप्ता ने टीवी से शुरू किया था करियर

बता दें, नीना गुप्ता ने  अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने 'स्त्री', 'जुगलबंदी', 'यात्रा' जैसे शोज में काम किया और 'दर्द' में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्माण भी किया। टीवी के बाद नीना गुप्ता ने फिल्मों का रुख किया और 'बधाई हो', 'सरदार का ग्रैंडसन', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'लस्ट स्टोरीज' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सुर्खियां बटोरीं।

ये भी पढ़ेंः रिलीज से एक दिन पहले होगा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू, आसमान छू रहे टिकट के दाम, फिर भी हो रही ताबड़तोड़ बुकिंग

Netflix पर दबे पांव आई 1 घंटे 49 मिनट की साई-फाई थ्रिलर, 24 घंटे में ही दिखाया कमाल, ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement