1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के जन्म के बाद टूट गई थीं नीना गुप्ता, लाचारी में गुजरा जिंदगी का सबसे डरावना दिन, फिर ऐसे बनीं मजबूत

बेटी के जन्म के बाद टूट गई थीं नीना गुप्ता, लाचारी में गुजरा जिंदगी का सबसे डरावना दिन, फिर ऐसे बनीं मजबूत

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 05, 2026 06:00 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 06:00 am IST

नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं और इसकी एक्ट्रेस नीना गुप्ता सुर्खियां बटोर रही हैं। नीना गुप्ता की जिंदगी में एक ऐसी रात आई थी जिसे वे आज तक नहीं भूली हैं।

Neena Gupta And Sanjay Mishra- India TV Hindi
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा Image Source : INSTAGRAM@NEENA_GUPTA

नीना गुप्ता 66 साल की हैं और आज भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही नीना की फिल्म 'वध 2' में उनके किरदार की चर्चा हो रही है। आज भले ही नीना बॉलीवुड की स्टार हैं लेकिन कभी जिंदगी में ऐसा भी दिन आया था जब उन्हें सबसे भयानक दिन देखना पड़ा था। बिना शादी के ही मां बनीं नीना अपनी बेटी के जन्म के बाद टूट गई थी। इतना ही नहीं उन्हें बेघर भी होना पड़ा था और लाचारी में जिंदगी का सबसे डरावना दिन बिताया है। लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को मजबूत बनाया और आज किसी पहचान मोहताज नहीं हैं। 

बेटी के जन्म के बाद नर्क हो गई थी जिंदगी

बीते दिनों हाउसिंग डॉट कॉम से बातचीत में नीना गुप्ता ने अपने उस दर्दनाक अनुभव के बारे में बताया जो उन्होंने मसाबा के बचपन में झेला था। यह 80 के दशक की बात है जब नीना ने मुंबई में अपना अपार्टमेंट बेचकर एक तीन बीएचके फ्लैट खरीदा और कुछ समय के लिए अपने चाचा-चाची के घर रहने चली गईं। अपनी चाची द्वारा आधी रात को घर से निकाले जाने की घटना को याद करते हुए नीना ने बताया, 'मैं अपनी चाची के घर रहने चली गई, जहां मैं पहले भी रह चुकी थी। मुझे लगता था कि मैं ज्यादातर समय वहीं रहती हूं और अपने घर सिर्फ सोने के लिए आती हूं। मसाबा तब छोटी थी, इसलिए मेरी चाची मेरी बच्ची की देखभाल में मदद करती थीं। लेकिन एक दिन, उन्होंने मुझे आधी रात को घर से निकाल दिया। उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। मेरे पास पैसे नहीं बचे थे। एक रात ऐसी थी जब मेरे पास बच्ची के साथ रहने के लिए कोई जगह नहीं थी।'

आधी रात को किया था घर साफ

हालांकि नीना के चाचा को उस पर दया आ गई और उन्होंने उसे जुहू में एक खाली अपार्टमेंट दे दिया जो पिछले 20 सालों से खाली पड़ा था। अपने छोटे बच्चे के साथ आधी रात को घर की सफाई करने के बाद, नीना को वहां से भी जाने के लिए कहा गया। इस बारे में विस्तार से बताया था, 'उनके साथ रहने से पहले, मैंने उन दोनों को बता दिया था कि अब मैं बेघर होने वाली हूं, तो क्या आप मेरे साथ रहने से सहमत हैं? उन्होंने तब हां कह दी थी। अब, मेरे चाचा को बहुत बुरा लगा, इसलिए उन्होंने मुझे जुहू में अपनी सास के घर में भेज दिया, जो पिछले 20 सालों से बंद पड़ा था। घर में जाले लगे थे, वह जंग लगा हुआ लग रहा था। मैं वहां गई और मैंने अपने छोटे बच्चे के साथ उस घर की सफाई की। लेकिन जल्द ही, मुझे वह घर भी छोड़ने के लिए कहा गया।'जब नीना के पास रहने की कोई जगह नहीं बची, तो वह बिल्डर के पास गई, उनसे पैसे वापस मांगे और अपनी स्थिति समझाई। बिल्डर ने उस पर दया दिखाई और बिना एक पैसा काटे उसे पूरे पैसे वापस कर दिए। तमाम मुश्किलों के बावजूद, नीना ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और न ही अपने जीवन में कोई समझौता किया। नीना इन दिनों अपनी फिल्म वध 2 की तैयारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- क्यों फिल्मों से दूर शादियों में नाच रहे गोविंदा? मैनेजर ने बताई मूवीज से दूर होने की वजह, जानें कब हो सकती है वापसी

The Kerala Story 2: पलकें नम कर देगा द केरला स्टोरी 2 का ये गाना, सुरों संग टपकी गम और रोमांस की चासिनी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन