1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों फिल्मों से दूर शादियों में नाच रहे गोविंदा? मैनेजर ने बताई मूवीज से दूर होने की वजह, जानें कब हो सकती है वापसी

क्यों फिल्मों से दूर शादियों में नाच रहे गोविंदा? मैनेजर ने बताई मूवीज से दूर होने की वजह, जानें कब हो सकती है वापसी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 04, 2026 10:47 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 10:47 pm IST

बॉलीवुड स्टार गोविंदा क्यों फिल्मी पर्दे से दूर हैं और क्यों शादियों में नाच रहे हैं, इसका जवाब उनके मैनेजर ने दिया है। साथ ही ये भी बताया कि कब तक गोविंदा फिल्मी पर्दे पर नजर आ सकते हैं।

Govinda- India TV Hindi
गोवंदा Image Source : IMAGE SOURCE-ANI

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बीते दिनों अपनी पत्नी के बयानों को लेकर चर्चा में रहे गोविंदा हाल ही में एक कार को लेकर वायरल रहे थे। जिसमें उनके डाउनफॉल के दावे किए गए थे। इन दिनों शादियों में नाचते हुए नजर आने वाले गोविंदा क्यों फिल्मों से दूर हैं और कब तक बड़े पर्दे पर वापसी कर सकते हैं, इन सवालों के जवाब दिए हैं उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने। उन्होंने बताया कि गोविंदा अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं। अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई से बातचीत में गोविंदा के करियर ग्राफ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके काम में कोई कमी नहीं आई है। सिन्हा बताते हैं, 'कई प्रोजेक्ट उनके पास हैं, जिससे वे व्यस्त हैं। एक समय था जब गोविंदा एक साल में करोड़ों के प्रोजेक्ट छोड़ देते थे। आज अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती तो कोई बात नहीं। यह अलग बात है। कई निर्माता और यहां तक ​​कि अभिनेता भी उन्हें ऑफर दे रहे हैं, हालांकि हाल के दिनों में उनकी कोई हिट फिल्म नहीं आई है। वे बस सही ऑफर का इंतजार कर रहे हैं।'

जल्द ही कर सकते हैं बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा

सिन्हा ने आगे बताया कि गोविंदा अपने पेशे के तहत हाल के कार्यक्रमों में परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गोविंदा आने वाले दिनों में किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं। शशि सिन्हा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच संभावित अनबन की अफवाहों पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनीता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। ये अफवाहें निराधार हैं।' यह बयान 'पार्टनर' अभिनेता द्वारा अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी अफवाहों के बीच भगवान से प्रार्थना करने के कुछ दिनों बाद आया है।

पत्नी के बयानों पर क्या बोले थे गोविंदा?

एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'यह दौलत और शोहरत किसी को नहीं छोड़ती और इस तरह की साजिशें हर किसी के साथ नहीं होतीं। मैं एक बहुत ही मशहूर अभिनेता को जानता हूं जो इसका शिकार हुआ था, और अब मेरी बारी है, हालांकि मैं उनके जितना बड़ा नाम नहीं हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस समस्या से बचाएं, और मैं अपने बच्चों के कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। बहुत संघर्ष रहा है।'  इस बीच, गोविंदा हाल ही में उत्तर प्रदेश में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 

ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2: पलकें नम कर देगा द केरला स्टोरी 2 का ये गाना, सुरों संग टपकी गम और रोमांस की चासिनी

धुरंधर 2 से टकराव के बीच आगे बढ़ी साउथ सुपरस्टार की फिल्म, जाह्नवी कपूर भी आएंगी नजर, ये रही नई तारीख

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन