1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बेटी-दामाद का भी छलका दर्द

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बेटी-दामाद का भी छलका दर्द

 Published : Apr 30, 2024 03:01 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 03:22 pm IST

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ उनका पूरा परिवार याद कर रहा है। पत्नी नीतू कपूर ने भी उनके लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।

Rishi kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर की याद में भावुक हुई फैमिली Image Source : X

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूरअपनी बेहतरीन अदाकारी और लुक्स के लिए जाने जाते थे।अभिनेता भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वह हमेशा मौजूद हैं। 4 सितंबर 1952 को मुंबई में ऋषि कपूर का जन्म जाने-माने अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के घर हुआ था। बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल शख्सियत ऋषि को गुजरे आज 4 साल हो गए हैं। लेकिन ऋषि कपूर का परिवार उनके जाने के गम से अबतक नहीं उबरा है,। आज भी उनके चौथी पुण्यतिथि पर उनके परिलार के लोगों ने भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है। 

नीतू कपूर ने लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनके साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि- '4 साल भीत गए, लेकिन आपके बिना जिंदगी वैसी नहीं रही, जैसी आपके साथ थी।' अब नीतू का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

बेटी और दामाद ने भी किया एक्टर को याद

Rishi kapoor
Image Source : Xबेटी और दामाद को आई ऋषि कपूर की याद

नीतू कपूर के अलावा ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता की याद में अफने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में रिद्धिमा ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जिनसे हम प्यार करते हैं, वे हमसे कभी दूर नहीं जाते हैं। वे हर दिन हमारे साथ होते हैं। मैं आपको हमेशा बहुत मिस करती हूं।' वहीं ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी ने भी अपने ससुर की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने  ऋषि कपूर संग फैमिली आउटिंग की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'सभी खूबसूरत यादों के लिए आपका शुक्रिया। हम आपको बहुत याद करे हैं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन