1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस सिंगर ने अपने ही भाई-बहन से खत्म किए सारे रिश्ते, सोशल मीडिया पर किया खुला ऐलान, दिल टूटने के बाद लिया फैसला

इस सिंगर ने अपने ही भाई-बहन से खत्म किए सारे रिश्ते, सोशल मीडिया पर किया खुला ऐलान, दिल टूटने के बाद लिया फैसला

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 12, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 07:05 pm IST

नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने अपने भाई-बहन के साथ रिश्ते को खत्म कर दिया है। सोनू ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

Sonu Kakkar- India TV Hindi
सोनू कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ बीते दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती रही थीं। अब नेहा कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार नेहा की बहन ने इन खबरों को हवा दी है। नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने नेहा और भाई टोनी से अपने रिश्ते का खात्मा कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सोनू कक्कड़ ने दी है। सोनू ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'आपको ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरा अपनी बहन नेहा और भाई टोनी कक्कड़ से मेरा अब कोई संबंध नहीं रहा। मैं टैलेंटेड सुपरस्टार नेहा और टोनी से सारे रिश्ते खत्म कर रही हूं। ये फैसला मैंने गहराई से दुखी होने के बाद लिया है।' सोनू कक्कड़ के इस पोस्ट के बाद नेहा कक्कड़ एक बार फिर सुर्खियां बटोरने लगी हैं। बताया जा रहा है कि नेहा के अपनी बहन के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं। 

ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट को लेकर मचा था बवाल

बता दें कि नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर सुर्खियों में रहीं थीं। बीते दिनों नेहा का ऑस्ट्रेलिया में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट रखा गया था। इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची नेहा पूरे 3 घंटे लेट थीं। जिस कारण यहां कॉन्सर्ट में ऑर्गनाइजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जब नेहा को इसके लिए ट्रोल किया गया तो उन्होंने शो के ऑर्गनाइजर्स के माथे इसका ठीकरा फोड़ा था। बाद में ऑर्गनाइजर्स ने भी नेहा और उनकी टीम पर कई आरोप लगाते हुए सबूत पेश किए थे। इसके बाद नेहा को फैन्स ने सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब ये मामला शांत नहीं हुआ था कि नेहा एक और विवादों में फंसते नजर आ रही हैं। अब नेहा की बहन सोनू कक्कड़ ही उनसे दुखी हैं। 

क्या करती हैं सोनू कक्कड़?

नेहा की बहन सोनू कक्कड़ भी एक सिंगर हैं और कई गानों को अपनी आवाज से सजा चुकी हैं। साल 2003 में आई फिल्म दम के गाने 'बाबू जी जरा धीरे चलो' से सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद अब तक सोनू कई गानों में अपनी आवाज का समां बांध चुकी हैं। अब सोनू कक्कड़ इन दिनों अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब देखना होगा कि सोनू कक्कड़ के इस पोस्ट के बाद नेहा क्या जवाब देती हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन