1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आधी उम्र की हीरोइन पर भड़का 43 का एक्टर? उंगली दिखाकर लगा चिल्लाने, वायरल हुआ वीडियो

आधी उम्र की हीरोइन पर भड़का 43 का एक्टर? उंगली दिखाकर लगा चिल्लाने, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 14, 2025 02:47 pm IST,  Updated : May 14, 2025 04:27 pm IST

नील नितिन मुकेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक्ट्रेस अनुष्का सेन पर भड़के नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कुछ भी ठीक नजर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है।

Neil Nitin Mukesh, anushka sen- India TV Hindi
अनुष्का सेन और नील नितिन मुकेश। Image Source : INSTAGRAM

मुंबई में मंगलवार को 'है जुनून' की म्यूजिकल नाइट आयोजित की गई। इसमें जबरदस्त परफॉर्मेंस और मनोरंजन के बीच एक ऐसा पल सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। इस इवेंट में फिल्म की कास्ट मौजूद थी, जिसमें नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन भी शामिल थे। म्यूजिक और डांस के बाद एक और वीडियो भी इसी इवेंट से सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही सवाल करने लगा कि आखिर माजरा क्या है। सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद यही जाहिर हो रहा है कि अनुष्का सेन और नील नितिन मुकेश के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इस वीडियो ने दोनों के बीच चल रही खिटपिट को जाहिर किया है। 

क्या नील ने अनुष्का पर उतारा गुस्सा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक क्लिप में नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन के बीच बातचीत होती नजर आ रही है। वीडियो में नील नितिन मुकेश किसी बात को लेकर अनुष्का से काफी गंभीर तरीके से बात कर रहे हैं। उनके बात करने के लहजे में नाराजगी दिख रही है। अभिनेत्री के चेहरे के हावभाव से ऐसा प्रतीत होता है कि माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया था। अनुष्का काफी परेशान और घबराई नजर आईं। अनुष्का पर नील चिल्लाने लगे और इसके बाद ही वो उंगली दिखाकर उनसे बात करते हुए आगे बढ़े, लेकिन वो पीछे हटते हुए कुछ कहती हैं। 

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को पैपराजी पेज ने साझा किया है, हालांकि इसमें ऑडियो स्पष्ट नहीं है। इसके बावजूद इंटरनेट पर यूजर्स ने अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं कि आखिर दोनों कलाकारों के बीच क्या हुआ होगा। कई यूजर्स ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। एक ने पूछा, 'क्या नील नितिन मुकेश अनुष्का सेन से नाराज हैं?' वहीं दूसरे ने लिखा, टकुछ तो बड़ा हुआ है, यह सिर्फ एक आम बातचीत नहीं लगती।' कुछ अन्य कमेंट्स में कहा गया, 'जरूर अनुष्का ने कुछ ऐसा किया होगा जो नील को बुरा लगा।' एक और शख्स ने लिखा, 'नील आमतौर पर शांत रहते हैं, ऐसा क्या हुआ कि वो भड़क गए?' एक नेटिजन्स ने लिखा, 'नील एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन ये अंदाज़ काफी अप्रत्याशित था।'

दोनों की चुप्पी बरकरार

वायरल क्लिप के बावजूद अब तक न तो नील नितिन मुकेश और न ही अनुष्का सेन ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों की चुप्पी से जिज्ञासा और बढ़ गई है और फैन्स जानना चाह रहे हैं कि क्या ये महज एक गलतफहमी थी या इसके पीछे कोई गहरी बात है। फिलहाल, इस वायरल पल ने फिल्म है जुनून की चर्चा को एक नए मोड़ पर ला दिया है, जहां मंच पर की गई परफॉर्मेंस से ज़्यादा चर्चा इस कथित झगड़े की हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन