1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न शाहरुख खान न विराट कोहली, 2023 में ये बॉलीवुड हसीना की गई सबसे ज्यादा गूगल सर्च

न शाहरुख खान न विराट कोहली, 2023 में ये बॉलीवुड हसीना की गई सबसे ज्यादा गूगल सर्च

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 12, 2023 11:30 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 11:31 am IST

साल 2023 खत्म होने वाला है। ऐसे में गूगल इंडिया ने सबसे ज्यादा सर्च किए लोगों की टॉप लिस्ट जारी की है। 10 लोगों की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा एक बॉलीवुड सितारे को सर्च किया गया है। ये न तो शाहरुख खान हैं और न ही सलमान खान। अब ये कौन हैं, इसे जानने के लिए आपको ये खबर पढ़नी पड़ेगी।

kiara advani, kiara advani most searched on Google- India TV Hindi
कियारा अडवाणी। Image Source : INSTAGRAM

बस कुछ दिनों में हम साल 2023 को बाय-बाय बोल देंगे, यानी ये साल भी हर गुजरे साल की तरह बीत जाएगा। ये साल कुछ के लिए यादगार और शानदार रहा तो वहीं कुछ लोगों के लिए मुश्किलों और कठिनाइयों से भरा रहा। वैसे पूरे साल कुछ लोगों को गूगल इंडिया पर खूब सर्च किया गया और इसी के चलते ये लोग इस साल के सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए जाने वाले लोगों की टॉप 10 लिस्ट में आ गए हैं। इस लिस्ट में क्रिकेटर्स से लेकर बी-टाउन सितारे भी हैं। अब सोचने वाली बात ये है कि इस टॉप 10 की लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम है। क्या आप गेस कर पाए? अगर नहीं तो बिना इंतजार कराए हम आपको बताते हैं कि मोस्ट गूगल्ड की लिस्ट में कौन टॉप पर है और किसके सिर सबसे चर्चित का ताज सजा है। 

लिस्ट में मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े तीन लोग

इस लिस्ट में सबसे ऊपर कोई बिजनेसमैन या क्रिकेटर नहीं बल्कि एक बॉलीवुड सितारा है। यानी भारत में सबसे ज्यादा एक बी-टाउन सितारे को साल 2023 में सर्च किया गया है। ये सितारा कोई मेल स्टार नहीं बल्कि बॉलीवुड हसीना कियारा अडवाणी हैं। कियारा जहां इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहीं उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। वो इस लिस्ट में बाकी बॉलीवुड सितारों से तो ऊपर हैं, लेकिन अपनी पत्नी से काफी नीचे हैं। सिद्धार्थ लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं। इन दोनों के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एलविश यादव का नाम बी लिस्ट में है। 

क्रिकेटर्स भी लिस्ट में शामिल

वहीं इस लिस्ट में कई क्रिकेटर्स भी हैं। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, वहीं चौथे नंबर मोहम्मद शमी हैं। विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों को भी भारत में आईपीएल और वर्ल्ड कप के दौरान खूब सर्च किया गया है। बात करें कियारा अडवाणी की तो उन्हें इस लिस्ट में अपनी शादी की चर्चा के चलते जगह मिली है। एक्ट्रेस की ड्रीमी वेडिंग काफी खबरों में रही। इसी के चलते एक्ट्रेस के पति भी इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं।

साल 2023 में गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए व्यक्तियों की लिस्ट

  • कियारा अडवाणी
  • शुबमन गिल
  • रचिन रवीन्द्र
  • मोहम्मद शमी
  • एल्विश यादव
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • डेविड बेकहम
  • सूर्यकुमार यादव
  • ट्रैविस हेड

ये भी पढ़ें: अनुष्का-विराट के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की Photos वायरल, एक्ट्रेस छिपाती दिखीं बेबी बंप

'डंकी' की रिलीज से पहले माता के दर पहुंचे शाहरुख खान, वैष्णो देवी के दर्शन के बाद सुपरहिट हुई थीं 'पठान' और 'जवान'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन