1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए निक जोनस ने ऐसे लगाई थी सासु मां को मक्खन, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए निक जोनस ने ऐसे लगाई थी सासु मां को मक्खन, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

 Published : May 29, 2024 06:38 pm IST,  Updated : May 29, 2024 06:38 pm IST

प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए निक जोनस ने किस तरह अपनी सासु मां को मक्खन लगाया है, ये बात शायद ही आप सब जानते होंगे। तो आइए आपको बताते हैं कि निक ने प्रियंका से शादी के लिए कितने पापड़ बेले हैं, जिसका खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने किया है।

Priyanka chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
प्रियंका से शादी के लिए निक ने अपनाई थी ये ट्रिक Image Source : X

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड से हॉलीवुड तक काफी मशहूर है। दोनों ने 2018 में शादी की और तब से ही ये जोड़ी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती है। कभी प्रियंका पति संग तस्वीरें शेयर कर कपल गोल देती हुई नजर आती हैं, तो कभी निक अपनी लेडी-लव पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। फैंस को भी इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए निक जोनस को काफी मशक़्क़त करनी पड़ी थी। दोनों के बीच  उम्र में 10 साल का अंतर था ऐसे में निक जोनस को उनकी सासु मां को मनाने के लिए काफी मक्खन लगाना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद मधु चोपड़ा ने किया है।

प्रियंका से शादी के लिए निक ने किया था ये काम

मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ये बताया है कि निक जब इंडिया आए थे तो वो उन्हें लंच पर ले गए थे। उस समय प्रियंका उनके साथ नहीं थी। उस दौरान निक ने मधु चोपड़ा से पूछा कि उन्हें प्रियंका के लिए कैसा लड़का चाहिए। इस पर मधु चोपड़ा ने उन्हें सारी खूबियां बताईं जो वो अपने दामाद में देखना चाहती थीं। इसके बाद निक ने मधु चोपड़ा का हाथ अपने हाथों में लिया और कहा कि क्या मैं वो लड़का बन सकता हूं। इतना ही नहीं इसके बाद निक ने मधु से ये भी वादा किया कि वे उनकी सारी ख्वाहिश पूरी करेंगे।

सास को मनाने के बाद निक ने किया था प्रियंका को प्रपोज

वहीं आपको जानकर हैरान होगी कि निक ने मधु चोपड़ा से बात करने से पहले प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था। जब उन्होंने अपनी होने वाली सास से सहमति ले ली इसके बाद ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया।  वर्कफ्रंट की बात करें तो पीसी जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' में नजर आने वाली हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन