Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म के नाम में ही थे तीन विवादित शब्द, झेले 34 केस, फिर बदला गया शीर्षक और हो गई सुपरहिट

इस फिल्म के नाम में ही थे तीन विवादित शब्द, झेले 34 केस, फिर बदला गया शीर्षक और हो गई सुपरहिट

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Oct 01, 2024 12:55 pm IST, Updated : Oct 01, 2024 02:57 pm IST

बॉलीवुड में एक फिल्म ऐसी बनी जिसकी रिलीज से पहले ही उस पर 34 केस किए गए। फिल्म का नाम बदल दिया गया, क्योंकि नाम में तीन विवादित शब्द थे। फिर भी ये फिल्म सफल हुई और लागत से दोगुनी कमाई की।

Nikaah, Talaq Talaq Talaq- India TV Hindi
Image Source : X फिल्म 'निकाह' का सीन।

बॉलीवुड की दुनिया में विवाद आम बात है, जिसके नाम के साथ जितने ज्यादा विवाद जुड़ते हैं उसे उतना सफल माना जाता है। ऐसा सिर्फ लोगों के साथ ही नहीं बल्कि फिल्मों के साथ भी है। कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही लंबे विवाद में उलझ जाती हैं। कई बार इसका नुकसान होता है तो कई बार इसका खूब फायदा भी होता है, जो फिल्में विवाद के तूफान को पार कर के सफल होती हैं वो कल्ट सिनेमा की श्रेणी में शामिल हो जाती हैं। साल 1982 में रिलीज हुई, बीआर चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'निकाह' भी इसका ही उदाहरण है। इस फिल्म ने विवादों की मार के साथ कोर्ट-कचहरी का भी सामना किया।  

कानूनी मामलों में उलझी थी फिल्म

बीआर चोपड़ा की फिल्म 'निकाह' को कानूनी दाव-पेच से गुजरना पड़ा। इस फिल्म के खिलाफ 34 केस दर्ज किए गए थे, जिसमें इस्लामी परंपराओं और प्रथाओं के चित्रण पर सवाल उठाए गए थे। सलमा आगा इस फिल्म के चलते लाइमलाइट में आ गई थीं। फिल्म में दिखाए गए उनके उत्पीड़न की चर्चा जोरों पर थी। उथल-पुथल के बावजूद निकाह ने बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल की। फिल्म ने अपनी वित्तीय सफलता से सभी को चौंका दिया और इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ खिंची चली आई। इस फिल्म को लेकर विवाद इस कदर था कि इसका मूल नाम भी बदलना पड़ा। पहले सलमा की फिल्म का नाम 'तलाक तलाक तलाक' था और इस कहानी के कंद्र में भी ट्रिपल तलाक का संवेदनशील मुद्दा था। नाम के साथ ही फिल्म के विषय के लोकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। 

बढ़ा विवाद तो बदला नाम

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सलमा आगा को इस तरह के साहसिक प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत आलोचना और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। फिर भी फिल्म मेकर्स और उसके सितारे बढ़ते तनाव के बीच भी अपनी जगह पर डटे रहे। रूढ़िवादी लोगों के आक्रोश और कानूनी धमकियों के जवाब में फिल्म निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर 'निकाह' कर दिया। हालांकि नाम बदलने के बाद भी, फिल्म अदालतों और जनता दोनों की जांच के दायरे में रही। कई लोगों को डर था कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर फिल्म का साहसिक रुख इसकी सफलता की संभावनाओं को बाधित करेगा।

बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

सभी बाधाओं के बावजूद 'निकाह' न केवल विवादों के दौर से निकली बल्कि सफल भी रही। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता में लोगों की चर्चा ने अहम भूमिका निभाई और जल्द ही सिनेमाघरों में फैंस की लाइन लग गई। फिल्म की भावनात्मक कहानी, दमदार संवाद और भावपूर्ण संगीत ने दर्शकों को प्रभावित किया। टिकट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे देश भर में शो हाउसफुल हो गए। असफलताओं के बावजूद, 'निकाह' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 9 करोड़ की भारी कमाई की, जिससे आलोचकों और निर्माताओं को बहुत हौरानी हुई।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement