1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है निकिता पोरवाल? जिनके सिर सजा मिस इंडिया 2024 ताज, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को मानती हैं अपनी प्रेरणा

कौन है निकिता पोरवाल? जिनके सिर सजा मिस इंडिया 2024 ताज, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को मानती हैं अपनी प्रेरणा

 Published : Oct 17, 2024 10:43 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 10:47 am IST

निकिता पोरवाल ने 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह एक्ट्रेस और मशहूर लेखिका भी हैं। पिछले साल की मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया, जबकि नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाया।

Nikita Porwal- India TV Hindi
मिस इंडिया निकिता पोरवाल ऐश्वर्या राय की हैं फैन Image Source : INSTAGRAM

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है, जबकि रेखा पांडे पहली रनर-अप और आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं। 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली निकिता कई सालों से प्ले भी लिख रही हैं। साथ ही वह एक एक्ट्रेस भी हैं। एक्स मिस इंडिया 2023 की नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। फेमिना मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निकिता की कई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024

फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बुधवार रात मुंबई में हुआ। पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने इस दौरान शानदार परफॉर्मेंस दी और रनवे पर अपनी खूबसूरती का जलवा भी दिखाया। इस मौके पर अभिनेत्री नेहा धूपिया, डांसर राघव जुयाल और कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थे। अनुषा दांडेकर फेमिना मिस इंडिया 2024 की जूरी पैनल का हिस्सा बनीं। 30 राज्य से फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में टक्कर देने के लिए आए। विजेता निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

निकिता पोरवाल कौन हैं?

ब्यूटी ऑफ क्वीन मध्य प्रदेश जो उज्जैन की रहने वाली हैं। फेमिना के अनुसार, निकिता पोरवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और अभी बड़ौदा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई कर रही हैं। उनका कहना है, 'ऐसा जीवन जिएं जो मायने रखता हो, ऐसा नुकसान जो महसूस किया जाता हो।' निकिता एक अभिनेत्री भी हैं और 18 साल की उम्र से ही काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी एंकर के रूप में की थी और 60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया है। उन्होंने कृष्ण लीला नाटक लिखा है जो 250 पन्नों की है। 2024 फेमिना मिस इंडिया का आयोजन 16 अक्टूबर को मुंबई के फेमस स्टूडियो में हुआ। यह प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का 60वां संस्करण था।

इस एक्ट्रेस की फैन हैं मिस इंडिया निकिता

मिस इंडिया 2024 की विजेता निकिता पोरवाल ने बताया कि वह मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने फेमिना से कहा, 'वह मेरे लिए सुंदरता और बुद्धि का प्रतीक हैं जो कभी नहीं बदलने वाला... उनकी हर बात मुझे पसंद है। मैं उनसे बहुत कुछ सिखा है। इतना ही नहीं वो मेरी प्रेरणा हैं।'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन