1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी ने फाल्गुनी पाठक के साथ किया गरबा, धूमधाम से मनाया दशहरा, वीडियो में दिखी जुगलबंदी

नीता अंबानी ने फाल्गुनी पाठक के साथ किया गरबा, धूमधाम से मनाया दशहरा, वीडियो में दिखी जुगलबंदी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 02, 2025 11:54 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 11:55 pm IST

नीता अंबानी ने दशहरे के मौके पर फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा किया। बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नीता ने गरबा को लेकर अपनी भावनाएं भी शेयर कीं।

Nita Ambani- India TV Hindi
नीता अंबानी और फाल्गुनी पाठक Image Source : X@RIL_UPDATES

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने गुरुवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रसिद्ध गायिका फाल्गुनी पाठक के साथ 'रेडियंस डांडिया' में दशहरा मनाया। 'डांडिया की रानी' मानी जाने वाली फाल्गुनी पाठक के साथ प्रार्थना करने से लेकर गरबा के आनंद में शामिल होने तक नीता छाई रहीं। नीता ने यहां कहा कि जब मैं छोटी थी, तो नवरात्रि की नौ रातें नाचती रहती थी। इससे मेरी जवानी की कई खूबसूरत यादें ताजा हो जाती हैं। मैं फाल्गुनी (पाठक) को 25 सालों से जानती हूं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ लिखा था, 'श्रीमती नीता अंबानी ने डांडिया की रानी फाल्गुनी पाठक के साथ रेडियंस डांडिया में नवरात्रि मनाई। प्रार्थना से लेकर गरबा के आनंद में शामिल होने तक, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में यह सचमुच उत्सव और भक्ति की रात थी।'

धूमधाम से मनाया दशहरा

2 अक्टूबर को संपन्न हुए नवरात्रि के त्यौहार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया और हर शहर को सजाया गया और मां दुर्गा की पूजा की गई। नीता अंबानी ने सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा की और फिर पारंपरिक संगीत पर अभिनेत्री पाठक के साथ नृत्य किया, जिन्होंने अपने प्रसिद्ध गीतों और धुनों से समां बांध दिया। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'रेडियंस डांडिया' कार्यक्रम ने न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी दिखाया कि मुंबई जैसे आधुनिक शहर की चकाचौंध के बीच भारतीय परंपराएं कैसे आज भी दिलों में बसी हैं। नीता अंबानी की भागीदारी इस बात का प्रमाण थी कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, भारत की सांस्कृतिक जड़ें हमेशा लोगों को जोड़ती रहेंगी।

देशभर में मना दशहरे का त्योहार

बता दें कि आज देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का ये त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। देशभर के शहरों में आज रावण को जलाकर लोगों ने जश्न मनाया। साथ ही आज से ही दीवानी के दिनों का उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। फिजाओं में त्योहारों की महक है और लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- जुबिन गर्ग के मैनेजर और ईवेंट ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस ने किया था गिरफ्तार

अंकिता लोखंडे के पति ने लुटाया प्यार, दशहरे पर एक्ट्रेस ने खूब सजाया घर, दिखाई झलकियां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन