1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Nita Ambani ने 'NMACC' के शुभारंभ से पहले की पूजा, ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस ने खींचा लोगों का ध्यान

Nita Ambani ने 'NMACC' के शुभारंभ से पहले की पूजा, ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस ने खींचा लोगों का ध्यान

 Published : Mar 31, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 02:14 pm IST

NMACC inauguration: 'NMACC' के लॉन्चिंग की पूर्व संध्या पर नीता अंबानी भगवान की पूजा की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Nita Ambani - India TV Hindi
Nita Ambani Image Source : INSTAGRAM

NMACC inauguration: भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सांस्कृतिक क्षेत्र में एक नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज 31 मार्च 2023 को मुंबई के 'बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स' में  भारत का पहला मल्टी-आर्ट सेंटर शुरू होने जा रहा है। ईशा ने इसे अपनी मां नीता अंबानी को समर्पित किया है। यह सेंटर उनके 'Jio वर्ल्ड सेंटर' के में ही स्थित है। ओपनिंग सेरेमनी से पहले नीता अंबानी ने रामनवमी पर भगवान का आशीर्वाद लिया और पूजा की। 

नीता अंबानी ने 'NMACC' के लॉन्चिंग पर की पूजा

नीता अंबानी ने 30 मार्च 2023 को 'NMACC' के लॉन्च की पूर्व संध्या पर भगवान  का आशीर्वाद लेने के लिए राम नवमी पर पूजा की । जिसकी एक झलक अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। तस्वीर में नीता हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही थीं। 

पिंक सूट में खूबसूरत दिख रहीं नीता 

इस तस्वीर में बिजनेसवूमन नीता अंबानी की ड्रेस सभी का ध्यान खींच रही है। उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। मैचिंग दुपट्टे और गोल्डन पैंट के साथ पिंक कलर के कुर्ते में वह काफी प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने इस खास दिन सिंपल लुक को अपनाते हुए कम एक्सेसरीज कैरी कीं। जिसमें स्टेटमेंट इयररिंग्स, स्लीक बैंगल्स और एक रिंग शामिल थी। उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

'पाथु थला' देखने पहुंचे परिवार को टिकट लेने के बाद भी नहीं मिली थिएटर में एंट्री, लोगों का जमकर फूटा आक्रोश, जानिए पूरा मामला

ईशा अंबानी-नीता अंबानी का दिखा उत्साह 

इस मौके पर इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी और ईशा अंबानी को 'NMACC' के भव्य उद्घाटन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वीडियो ईशा और नीता द्वारा सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन के लिए काउंट डाउन के साथ शुरू हुआ। क्लिप में हम भव्य केंद्र और उनके आलीशान थिएटर की झलक भी देख सकते हैं।

Dasara Box Office Collection Day 1: क्या अजय देवगन की 'भोला' को टक्कर देगी 'दसरा'? जानिए पहले दिन की कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन