1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी ईशा पर इस तरह नीता अंबानी ने लुटाया प्यार, समारोह के बीच खुद संवारने लगीं बाल

बेटी ईशा पर इस तरह नीता अंबानी ने लुटाया प्यार, समारोह के बीच खुद संवारने लगीं बाल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 03, 2024 07:10 am IST,  Updated : Jul 03, 2024 07:59 am IST

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले अंबानी परिवार ने सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इस समारोह में पूरा परिवार नजर आया। इस खास मौके पर सभी का ध्यान मां नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी की बॉन्डिंग पर गया। एक स्पेशल वीडियो में इसकी झलक देखने को मिली है।

nita ambani isha ambani- India TV Hindi
नीता अंबानी और ईशा अंबानी Image Source : INSTAGRAM

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी को अब कुछ ही दिन बचे हैं। अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट संग 9 दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 12 जुलाई को अनंत अपनी लेडी लव राधिका अंबानी के हो जाएंगे। अंबानी परिवार इस शादी समारोह को हर तरह से खास बनाने में लगा हुआ है। दो ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अब अब अंबानी परिवार ने सामूहिक विवाह होस्ट किया, जिसमें कई जोड़ों ने एक साथ शादी की। इस मौके पर अंबानी परिवार के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे। अंबानी लेडीज नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेतहा ने इस मौके पर लाइमलाइट लूट ली। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसमें से एक ऐसा है जो सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में ईशा अंबानी और मां नीता अंबानी का स्पेशल बॉन्ड देखने को मिल रहा है। 

मां ने संवारे ईशा अंबानी के बाल

सामने आए इस वीडियो में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के बाल संवारती नजर आ रही हैं। जी हां, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जैसे ही ईशा अंबानी अपने पति आनंद परिमल के साथ पहुंचती है तो नीता अंबानी उन्हें बड़े प्यार से अपनी ओर बुलाती हैं। वो अपने हाथों से ईशा अंबानी के बाल संवारती हैं और उनके सादगी भरे अंदाज में चार चांद लगा देती हैं। ईशा अंबानी और नीता अंबानी के बीच का गहरा तालमेल साफ देखने को मिल रहा है। ये वीडियो जाहिर कर रहा है कि मां-बेटी में न सिर्फ स्पेशल बॉन्ड बल्कि काफी ज्यादा प्यार है। वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और लोग नीता अंबानी की तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो एक परफेक्ट मां हैं, जो अपने बच्चों का खास ख्याल रखते हैं और मौके पर साथ भी देती हैं। 

यहां देखें वीडियो

शादी की परिवार में है धूम

बता दें, अंबानी फैमिली में इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारी की जा रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे। पूरा अंबानी परिवार एक साथ भगवान के दर्शन करने से लेकर कार्ड बांटने तक की तैयारियों में लगा है। स्पेशल गेस्ट को फैमिली के सदस्य खुद कार्ड देने जा रहे हैं। इतना ही नहीं ईशा अंबानी हाल में ही पति आनंद पीरामल के साथ माता कृष्ण काली के दर्शन के लिए पहुंची थीं। वहां उनके सास ससुर भी नजर आए। इस मंदिर में अनंत अंबानी भी पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद माता कृष्ण काली को अपनी शादी का न्योता भी दिया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन