1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल साड़ी में जब मुकेश अंबानी संग दिखीं नीता अंबानी, ब्लाउज पर बनी पेंटिंग देखते रहे लोग

लाल साड़ी में जब मुकेश अंबानी संग दिखीं नीता अंबानी, ब्लाउज पर बनी पेंटिंग देखते रहे लोग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 06, 2024 06:58 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 06:58 am IST

नीता अंबानी का स्टाइल और फैशन सेंस सबसे अलग और शानदार है। ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स में वो कमाल की लगती हैं। बीते दिन वो पूरी तरह से गुजराती स्टाइल में नजर आईं। लाल साड़ी में नजर आई नीता अंबानी को लोग देखते रह गए।

Nita Ambani- India TV Hindi
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी। Image Source : VIRAL BHIYANI

बिजनेसवुमन नीता अंबानी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी स्टाइलिंग के लिए भी जानी जाती हैं। अपने फैशन सेंस से वो हर किसी का दिल जीत लेती हैं। नीता अंबानी का साड़ी कलेक्शन भी शानदार है। वो जब भी ट्रेडिशनल साड़ी लुक में स्पॉट की जाती हैं तो बस उनकी साड़ी की चर्चा होने लगती है। लोग उन्हें फैशन आइकन मानते हैं और उनसे साड़ी कैरी करने का इंस्पिरेशन भी लेते रहते हैं। हाल में ही नीता अंबानी लाल साड़ी में पति मुकेश अंबानी के साथ नजर आईं। उनके अंदाज ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। इस बार लोगों की नजर उनकी साड़ी से ज्यादा उनके ब्लाउज पर थी। अब ब्लाउज पर ऐसा क्या बना हुआ था, ये आपको बताते हैं। 

कमाल का था नीता अंबानी का लुक

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी गाड़ी से उतरती हैं और मुकेश अंबानी का हाथ थामे इवेंट में पहुंचती हैं। इस दौरान उन्होंने पूरी तरह से गुजराती लुक अपनाया। पारंपरिक लाल पटोला साड़ी में वो नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने स्पेशल ब्लाउज कैरी किया था, जो इवेंट के थीम के अनुसार था। नीता के ब्लाउज पर हर किसी की नजर गई। सीधे पल्ले वाली साड़ी में नीता अंबानी के ब्लाउज का बैक पूरी तरह फ्लॉन्ट होता नजर आया। इतना ही नहीं नीता अंबानी के ब्लाउज के बैक साइड पर एक खास पेंटिंग बनाई गई थी। ये पेंटिंग राधा-कृष्ण की थी और इस पूरे लुक को काफी ज्यादा स्टाइलिश बना रही थी। पूरे लुक को नीता अंबानी स्लीक बन और हैवी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। हाथ में वो पोटली बैग कैरी किए दिखीं।

यहां देखें वीडियो

इस खास इवेंट में पहुंचीं नीता अंबानी

बता दें, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी परिवार के साथ भगवान कृष्ण पर आधारित दुनिया के पहले भव्य संगीत नाटक ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ के अंतिम शोकेस में शामिल हुए। ये कार्यक्रम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर, मुंबई में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। सलमान खान भी धांसू स्टाइल में पहुंचे। नीा अंबानी ने पैपराजी को गणेश चतुर्थी की एडवांस में बधाई दी। नीता अंबानी इस तरह के इवेंट्स में अकसर शामिल होती हैं और इनका आयोजन भी कराती रहती हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन