1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फ्रांस के राष्ट्रपति ने नीता अंबानी का किया ग्रैंड वेलकम, बेहद खास था स्वागत का अंदाज

फ्रांस के राष्ट्रपति ने नीता अंबानी का किया ग्रैंड वेलकम, बेहद खास था स्वागत का अंदाज

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 24, 2024 07:07 am IST,  Updated : Jul 24, 2024 07:07 am IST

भारतीय व्यवसायी नीता अंबानी पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरुआती कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी उनकी मुलाकात काफी खास रही, जिसकी एक झलक भी सामने आई है।

Nita ambani, Emmanuel Macron, Paris 2024 Olympics- India TV Hindi
नीता अंबानी और इमैनुएल मैक्रों। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देसी-विदेशी सितारों से लेकर राजनेताओं का भी जलवा देखने को मिला था। शादी का समापन होने के बाद अब अंबानी परिवार कई और जरूरी कामों में लग गया है और इसी कड़ी में नीता अंबानी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंची हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रैंड स्टाइल में हुए उनके वेलकम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हुए, जिनसे नीता अंबानी की खास मुलाकात हुई। नीता अंबानी के पेरिस जाने के पीछे खास वजह है। इस साल पेरिस में ओलंपिक 2024  का आयोजन है और इसकी शुरुआत को चंद दिन ही रह गए हैं। ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले भी कई कार्यक्रम आयोजित होते है, जिसमें से एक का हिस्सा नीता अंबानी भी बनी हैं। 

खास तरह से हुआ नीता अंबानी का स्वागत

ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले हुए एक ओलंपिक 2024 कार्यक्रम की एक बेहद खास झलक सामने आई है। इस तस्वीर में नीता अंबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ नजर आ रही हैं। भारतीय व्यवसायी नीता अंबानी को शुक्रवार को पेरिस 2024 ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले एक कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खास अंदाज में ग्रीट किया। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी ने गोल्डन वर्क वाला मरून सूट कैरी किया है और ठीक सामने खड़े इमैनुएल मैक्रों नेवी ब्लू सूट में हैं। विदेशी रॉयल वेलकम स्टाइल के अनुसार ही इमैनुएल मैक्रों नीता अंबानी के सामने झुककर उनका हाथ चूमते दिख रहे हैं। फ्रांस की रीति के अनुसार कुछ इसी तरह से महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। 

यहां देखें पोस्ट

शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थीं नीता अंबानी

बता दें, नीता अंबानी बीते दिनों अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में काफी व्यस्त थी। शादी के समारोह के खास आयोजन का उन्होंने बारीकी से ध्यान रखा था। यही वजह रही कि उनकी छोटी बहू राधिका अंबानी ने उन्हें शादी का सीईओ बताया था। बात की जाए पेरिस ओलंपिक 2024 की तो इसकी शुरुआत 26 जुलाई से होगी, इसी दिन इसकी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। भारतीय खिलाड़ी भी इसे लेकर उत्साहित हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अलग-अलग खेलों में करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन