1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आत्महत्या करने वाले Nitin Desai से जुड़ी ये 10 बातें करेंगी हैरान, बर्थडे से 4 दिन पहले दुनिया को कहा अलविदा

आत्महत्या करने वाले Nitin Desai से जुड़ी ये 10 बातें करेंगी हैरान, बर्थडे से 4 दिन पहले दुनिया को कहा अलविदा

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 03, 2023 09:25 am IST,  Updated : Aug 03, 2023 09:25 am IST

प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई ने बीते दिन आत्महत्या कर के अपनी जान दे दी। नितिन देसाई के बारे में 10 ऐसी बातें हैं, जो आप शायद ही जानते होंगे। इसकी पूरी लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।

Nitin Desai, Nitin Desai facts, Nitin Desai unknown facts, - India TV Hindi
नितिन देसाई। Image Source : INSTAGRAM

प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन चंद्रकांत देसाई का बीते दिन निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देसाई ने बुधवार सुबह अपने एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। वह 57 साल के थे। बताया जा रहा है भारी कर्ज में डूबे होने की वजह से नितिन ने अपनी जान दी। घटना स्थल से एक रिकॉर्डिंग और नोट भी बरामद हुई है, जिसमें उन्होंने मौत की वजह और अपने अंतिम संस्कर से जुड़ी आखिरी ख्वाहिश बताई है। इस दुनिया को समय से पहले अलविदा कहने वाले नितिन देसाई के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो लोगों को नहीं पता हैं। ऐसी खास बातों की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

नितिन देसाई की इन बातों से शायद ही होंगे आप वाकिफ

  • नितिन देसाई का चार दिन बाद जन्मदिन था। जन्मदिन से ठीक चार दिन पहले ही नितिन देसाई ने आत्महत्या कर के जान दे दी।
  • नितिन देसाई ने जिस स्टूडियो में जान दी, इसको लेकर उन्होंने कई सपने देखे थे। इसी जगह किक और बाजीराव मस्ती की शूटिंग हुई थी। 
  • नितिन देसाई ने फिल्मों से इतर टीवी की दुनिया में भी खूब काम किया था। साल 1991 में 'चाणक्य' के जरिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में शुरुआत की थी।  
  • ये बात जानकर आपको शायद हैरानी हो, नितिन देसाई ने ही बिग बॉस का भी सेट डिजाइन किया था।
  • नितिन देसाई 198 फिल्मों और 200 से अधिक टीवी सीरियल के सेट अब तक डिजाइन कर चुके थे। 
  • नितिन देसाई, चंद्रकांत गणपत देसाई और मीना चंद्रकांत देसाई के बेटे थे। नितिन की मां भी फिल्म प्रोड्यूसर थीं। 
  • नितिन देसाई की पत्नी का नाम नैना नितन देसाई हैं। नितिन की मां की तरह ही वो भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म Truckbhar Swapna को प्रोड्यूस किया था।
  • नितिन देसाई एक बेटे और एक बेटी के पिता थे। बेटी का नाम मानसी देसाई है जो प्रोडक्शन कॉर्डिनेटर हैं।
  • साल 2005 में देसाई ने एनडी स्टूडियो की शुरुआत की थी। 52 एकड़ में फैले स्टूडियो में कई फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है।
  • मौत से पहले नितिन देसाई ने एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने अंतिम संस्कार को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार 10 नंबर वाले स्टूडियो में किया जाए।

जीते कई पुरस्कार 

बता दें, नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। साल 2005 में उन्होंने मुंबई के पास कर्जत में अपना एनडी स्टूडियो खोला, जिसने तब से 'जोधा अकबर', 'ट्रैफिक सिग्नल' और कलर के रियलिटी शो 'बिग बॉस' जैसी फिल्मों की मेजबानी की है। नितिन की यादगार फिल्मों की बात करें तो उनमें 'सलाम बॉम्बे', '1942 ए लव स्टोरी', 'खामोशी', 'कामसूत्र', 'हम दिल दे चुके सनम', 'मिशन कश्मीर', 'लगान', 'देवदास', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'स्वदेस', 'मंगल पांडे', 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'जोधा अकबर' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें:आत्महत्या से पहले नितिन देसाई ने की थी रिकॉर्डिंग, नोट में बता गए अपनी आखिरी ख्वाहिश

बॉर्डर पर पहुंचे सनी देओल, 'गदर 2' के तारा सिंह बनकर जवानों के साथ किया धुआंधार डांस 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन