1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट नहीं... इस एक्ट्रेस ने बैक टू बैक दी तीन 500 करोड़ी फिल्में, मेकर्स को किया मालामाल

दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट नहीं... इस एक्ट्रेस ने बैक टू बैक दी तीन 500 करोड़ी फिल्में, मेकर्स को किया मालामाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 29, 2025 11:53 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 11:53 pm IST

इस एक्ट्रेस ने 3 ही साल में बैक टू बैक 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट नहीं हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
इस एक्ट्रेस ने दी है लगातार 3 500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्में। Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT/@DEEPIKAPADUKONE

आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कई बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं। लेकिन, क्या आप उस अभिनेत्री का नाम जानते हैं जिसने बैक टू बैक 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। ऐसी फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 'नेशनल क्रश' के नाम से मशहूर ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना हैं, जिन्होंने 3 साल में 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा दी।

2 साल में दीं 3 ब्लॉकबस्टर

रश्मिका मंदाना ने 2023 से 2024 के बीच 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। रश्मिका फिल्मी दुनिया की वो स्टार हैं, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़, 700 करोड़, 800 करोड़ और यहां तक कि 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है।

एनिमल ने किया जबरदस्त कलेक्शन

2023 में रिलीज हुई 'एनिमल' में रश्मिका ने रणबीर कपूर के साथ काम किया, संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और ये रश्मिका की भी पहली 500 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ का कलेक्शन करके रिकॉर्ड बना दिया।

पुष्पा 2: द रूल बनी दूसरी सबसे सफल फिल्म

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' ने तो जैसे बॉक्स ऑफिस पर धूम ही मचा दी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 812 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और भारत में 1234 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में पुष्पा 2 ने 1742 करोड़ से ज्यादा कमाए, जबकि फिल्म का बजट 400 से 500 करोड़ के बीच बताया जाता है।

छावा ने भी किया धमाका

रश्मिका मंदाना की तीसरी ब्लॉकबस्टर 'छावा' बनी, जो फरवरी 2025 में रिलीज हुई। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का लीड रोल निभाया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने भारत में 601 करोड़ और वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 120 करोड़ था। इसी के साथ रश्मिका पहली हीरोइन बन गईं, जिनकी तीन फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

ये भी पढ़ेंः

'वो सिर्फ 8 घंटे काम करती है', कमेंट के बाद फराह-दीपिका की दोस्ती में आई दरार! एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन