1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहा ही नहीं तैमूर की ये बहन भी है सुपर क्यूट, सोहा अली खान की बेटी की मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

राहा ही नहीं तैमूर की ये बहन भी है सुपर क्यूट, सोहा अली खान की बेटी की मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

 Published : Jun 29, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 04:47 pm IST

तैमूर अली खान की बहन राहा कपूर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती रहती है। इस बीच अब तैमूर और जेह की बहन इनाया खेमू का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मां सोहा अली खान के साथ नजर आ रही हैं।

Taimur sister inaaya- India TV Hindi
राहा ही नहीं तैमूर की ये बहन भी है सुपर क्यूट Image Source : INSTAGRAM

तैमूर और जेह की बहन राहा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आए दिन राहा अपने पापा-मम्मी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आती रहती हैं। वहीं इस बीच अब तैमूर अली खान की बहन इनाया खेमू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां सोहा अली खान और पेट डॉग के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में इनाया बहुत ही क्यूट लग रही हैं। राहा कपूर की तरह सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू भी बी-टाउन की सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं।

सोहा अली खान की बेटी का लेटेस्ट वीडियो

सैफ अली खान की भांजी इनाया का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लेटेस्ट लुक देखने को मिल रहा है। सोहा अली खान की बेटी इनाया इस वीडियो में अपने पेट डॉग को प्यार करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में इनाया की मासूमियत देख आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। इनाया नौमी खेमू भी सुपर क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं, लेकिन वह बहुत कम स्पॉट की जाती है। वीडियो देख फैंस एक्ट्रेस सोहा की पेरेंटिंग स्किल्स की भी तारीफ कर रहे हैं।

इनाया खेमू का लेटेस्ट लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी इनाया के क्यूट वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहती हैं। वहीं कुणाल खेमू का चाहें कितना भी बिजी शेड्यूल हो, लेकिन वो भी अपनी पत्नी सोहा अली खान और बेटी के लिए समय निकाल ही लेते हैं। बता दें कि सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने 2015 में शादी की और 2017 में अपनी बेटी इनाया का स्वागत किया।

सोहा अली खान की अपकमिंग सीरीज

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल मांगे मोर' से सोहा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'खोया खोया चांद' और 'तुम मिले' जैसी फिल्मों में भी काम किया। वहीं सोहा अली खान जल्द ही नुसरत भरुचा के साथ ओटीटी फिल्म 'छोरी 2' में नजर आने वाली हैं। आजकल यह दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं और यह कपल आजकल अपनी निजी लाइफ में काफी खुश है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन