भारत ने ऑस्ट्रेलिया से अपना पुराना बदला ले लिया है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारत का अब दक्षिण अफ्रीका या तो न्यूजीलैंड से कड़ा मुकाबला होगा। इस विनिंग मैच में भारत के कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें एक नाम हार्दिक पांड्या का भी शामिल है। हार्दिक ने 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस मैच को अंत तक लेकर गए, जीत से चंद कदम दूर ही वो आउट हो गए, लेकिन इससे पहले उन्होंने शानदार छक्के लगाए। खेल के दौरान उन्होंने एक 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ा, जिसे देखकर विराट कोहली खुशी से उछल पड़े। इतना ही नहीं कोच गौतम गंभीर भी अपनी सीट छोड़कर उठ गए थे। पूरा स्टेडियम इस सिक्स को देखने के बाद झूम रहा था। इसी दौरान कोई और शख्स भी था जिसके दिल की घंटी बज उठी थी। चलिए आपको बताते हैं कि आथिक ये कौन हैं।
जैस्मिन ने ऐसे किया रिएक्ट
दरअसल जब हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ा तो उनकी नई गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया भी वहीं मौजूद थीं। वो न सिर्फ इस मोमेंट की गवाह बनीं, बल्कि उन्होंने अपना उत्साह और खुशी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो भी विराट की तरह ही उछल पड़ी। कुर्सी से खड़ी होकर जैस्मिन वालिया ने खूब तालियां बजाईं। उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान भी देखने को मिली। सामने आई तस्वीरों में आप जैस्मिन वालिया को नीली शर्ट में देख सकते हैं। जैस्मिन हर मैच में भारत को सपोर्ट करने पहुंच रही हैं। हार्दिक की बल्लेबाजी के दौरान उनका चेहरा खिल उठता है और वो कई बार अपनी सीट छोड़ उन्हें चियर अप करती हैं। अब उनके ऐसे रिएक्शन को देखने के बाद दर्शक भी अपना रिएक्शन देने लगे हैं और उनके रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग दावे भी कर रहे हैं।
यहां देखें पोस्ट
लोगों का रिएक्शन
हार्दिक पांड्या के फैंस काफी खुश हैं। उनके और गर्लफ्रेंड के इस अंदाज पर अपनी खुशी जाहिर करने से नहीं चूक रहे हैं। हाल में ही एक शख्स ने लिखा, 'वाह क्या जोड़ी है, भाई अब तो रिश्ता पक्का समझो।' इसके अलावा एक शख्स ने लिखा, 'हार्दिक की नई गर्लफ्रेंड अपने उत्साह को छिपा नहीं पा रही हैं।' एक और शख्स ने अपना रिएक्शन दिया और लिखा, 'प्यार हो तो ऐसा जो छिपाए न छिपे।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'जैस्मिन पूरी तरह से हार्दिक पर लट्टू हो गई हैं।' हार्दिक ने भले ही अभी तक इस रिश्ते का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन मैच के दौरान जैस्मिन की मौजूदगी दावा को पुख्ता कर रही है।
यहां देखें तस्वीर
तलाक के बाद रिश्ते में आए हार्दिक
बता दें, हार्दिक पांड्या और जैस्मिन के रिलेशनशिप में होने की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों एक साथ वेकेशन मनाने गए। दोनों एक ही जगह से अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट कीं। हार्दिक पांड्या पहली पत्नी नताशा से तलाक के कुछ दिनों बाद ही जैस्मिन संग रिश्ते में आ गए। बीते साल ही हार्दिक पांड्या का नताशा से तलाक हुआ है। दोनों का एक प्यारा सा बेटा है। बात की जाए जैस्मिन की तो पेशे से एक्ट्रेस हैं। वो कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में जैस्मिन नजर आई थीं। वो मॉडलिंग भी करती हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। सिंगिग में भी जैस्मिन हाथ आजमा चुकी हैं। वो ब्रिटिश मूल की हैं।