1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरिजीत सिंह की दीवानी है इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की ये स्टार खिलाड़ी, हर मैच से पहले सुनती है सिंगर का ये हिट गाना

अरिजीत सिंह की दीवानी है इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की ये स्टार खिलाड़ी, हर मैच से पहले सुनती है सिंगर का ये हिट गाना

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 03, 2025 02:58 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 02:58 pm IST

आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में जीत हासिल करके भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप में अपना परचम लहराया है। खासतौर पर उप कप्तान स्मृति मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी।

arijit singh- India TV Hindi
अरिजीत सिंह। Image Source : INSTAGRAM/@ARIJITSINGH

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इस जीत के बाद से पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। डेढ़ महीने की अपनी अथक मेहनत के बाद भारत की शेरनियों ने देश को ये खुशी का पल दिया है। यूं तो पूरी महिला टीम ने ही जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया, लेकिन उप कप्तान स्मृति मंधाना ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल खुश कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रनों के भारी-भरकम अंतर से ये ट्रॉफी अपने नाम की है। अब स्मृति अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। स्मृति म्यूजिक कंपोजर और निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनकी होने वाली ननद पलक मुच्छल भी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं स्मृति के फेवरेट सिंगर कौन हैं?

अरिजीत सिंह हैं स्मृति के फेवरेट सिंगर

स्मृति मंधाना ने ईशान किशन के साथ सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शिरकत की थी, जिसे महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। इसी दौरान स्मृति ने बिग बी के सामने अपने फेवरेट सिंगर के नाम का खुलासा किया था। स्मृति ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह हैं। उन्हें सिंगर की आवाज इस कदर पसंद है कि वह हर मैच से पहले उनके गाने सुनती हैं। इसी दौरान स्मृति ने अपने फेवरेट सॉन्ग का भी खुलासा किया।

स्मृति मंधाना का फेवरेट गाना

इसी दौरान जब अमिताभ बच्चन ने स्मृति से उनके फेवरेट सॉन्ग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें 'ऐ दिल है मुश्किल' का 'चन्ना मेरेया' बेहद पसंद है। कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल एपिसोड में स्मृति ने बताया कि वह जब भी क्रिकेट पिच पर होती हैं, वहां भी यही गाना गुनगुनाती रहती हैं। जैसे ही स्मृति ने ये खुलासा किया, बिग बी ने भी अरिजीत सिंह को कॉल मिलाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। जैसे ही स्मृति ने अरिजीत की आवाज सुनी, वह हैरान रह गईं। बाद में अमिताभ बच्चन ने उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए अरिजीत से रिक्वेस्ट की कि वह चन्ना मेरेया गाना सुनाएं और अरिजीत ने भी उनकी गुजारिश पर ये गाना गुनगुना दिया।

भावुक हो गई थीं स्मृति

जैसे ही अरिजीत ने गाना शुरू किया, ऑडियंस में मौजूद सभी लोग जैसे कहीं खो गए, वहीं स्मृति भी गाना सुनते वक्त काफी इमोशनल हो गईं और कहा कि वह अपनी जिंदगी में कभी ये पल नहीं भूल पाएंगी। अपने लिए अरिजीत को स्पेशली गाते हुए सुनकर वह बेहद भावुक हो गईं और बताया कि वह ड्रेसिंग रूम में भी अक्सर अरिजीत का यही गाना गुनगुनाती रहती हैं। दूसरी तरफ अरिजीत भी बिग बी और स्मृति से बात करके बेहद खुश दिखाई दिए।

ये भी पढ़ेंः स्मृति मंधाना का दूल्हा बनेगा ये फेमस स्टार, भारत की जीत पर खुल्लम-खुल्ला किया प्यार का इजहार, दिखाया खास टैटू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन