Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इजराइल में फंसी थीं Nushrratt Bharuccha, जल्द भारत लौटेंगी एक्ट्रेस

इजराइल में फंसी थीं Nushrratt Bharuccha, जल्द भारत लौटेंगी एक्ट्रेस

Reported By : Atul Singh, Namrata Dubey Edited By : Himanshi Tiwari Published : Oct 08, 2023 09:00 am IST, Updated : Oct 08, 2023 02:37 pm IST

'ड्रीम गर्ल' फेम नुसरत भरूचा को लेकर एक शॉकिंग अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस नुसरत इजराइल और फिलिस्तीन के बीच हो रही जंग के हालातों में फंस गई है। नुसरत भरूचा की टीम उनसे संपर्क नहीं कर पा रही है।

Nushrratt Bharuccha trapped in israel - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Nushrratt Bharuccha

फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने इजराइलपर हमला किया है, जिसके बाद दोनों देशों में युद्ध शुरू हो गया। हमास ने इजराइल में विदेशियों को भी नहीं छोड़ा है। हमास ने नेपालियों को भी बंधक बना लिया है। ऐसे में वहां पर बहुत सारे भारतीय भी फंस गए हैं। वहीं इजराइल और हमास युद्ध के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी फंस हुई थीं। नुसरत की टीम का उनसे अब संपर्क हो गया है। नुसरत एकदम सुरक्षित हैं वो इजराइलसे बाहर निकलने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। 

नुसरत भरूचा से हुआ संपर्क

नुसरत भरूचा को लेकर नई अपडेट सामने आई है। एक्ट्रेस सही सलमात भारत पहुंचने वाली है। इस राहत भरी खबर को सुनकर उनके फैंस और परिवार वाले काफी खुश हैं। बता दें कि इसके पहले नुसरत भरूचा से टीम और परिवार का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इजराइलसे बाहर निकलने के लिए एक्ट्रेस एयरपोर्ट एरिया पहुंच चुकी हैं। नुसरत इजराइल से भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं।

नुसरत भरूचा की मां से हुई बात 
नुसरत भरूचा जो हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए इजराइल गई थीं, वह सफलतापूर्वक हवाई अड्डे तक पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस सुरक्षित है और जल्द ही वह इजराइल से बाहर निकल गई हैं। नुसरत भरूचा के घर जाकर उनकी मां तसनीम से इंडिया टीवी के रिपोर्टर ने बात की उन्होंने कहा मेरी बेटी वापस आ रही है सुरक्षित है हम बहुत खुश है।

इजराइल में फंसी नुसरत भरूचा 
इजरायली सेना की गिनती दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में की जाती है। उसके पास दुनिया की सबसे जबरदस्त खुफिया एजेंसी मोसाद है, लेकिन इसके बाद भी हमास इजराइलपर हमला करने में सफल हो गया। सुत्रों के अनुसार नुसरत हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गई थीं। ऐसे में नुसरत भरूचा की टीम और परिवार का एक्ट्रेस से संपर्क नहीं होने के कारण वह लोग काफी चिंता में थे। उनकी टीम की ओर से दिए गए मैसेज के अनुसार आखिरी बार एक्ट्रेस से दोपहर करीब 12.30 बजे संपर्क हुआ था तब नुसरत भरूचा ने बताया था वो सभी के साथ बेसमेंट में थीं।

ये भी पढ़ें-

Taapsee Pannu की पैपराजी से हुई नोकझोंक, ताना मारते हुए कहा- 'धक्का लग गया'

Mission Raniganj Vs Thank You For Coming दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई धमाल, किया बस इतना कलेक्शन

गौरी खान की इन फैमिली फोटोज में दिखा, शाहरुख खान से लेकर सुहाना खान तक का प्यारा बॉन्ड

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement