1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान का टंकी में डूब- डूबकर होली खेलते हुए पुराना वीडियो हो रहा वायरल, मस्ती के रंग में डूबे दिखे किंग खान

शाहरुख खान का टंकी में डूब- डूबकर होली खेलते हुए पुराना वीडियो हो रहा वायरल, मस्ती के रंग में डूबे दिखे किंग खान

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Mar 20, 2024 08:29 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 09:51 pm IST

होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। आम से लेकर खास तक इन दिन को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। बाॅलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी देखने लायक होती है। इसी बीच हम आपके लिए स्टार्स की होली पार्टी का एक वीडियो लेकर आए है, जिसमें शाहरुख खान टंकी में डूब- डूबकर होली खेलते नजर आ रहे हैं।

Shah rukh khan- India TV Hindi
होली के रंग में रंगे दिखे शाहरुख Image Source : X

रंगों का त्योहार होली आ गया है। इस खास दिन को आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति सेलिब्रेट करता है। फिर इससे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कैसे दूर रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स हर साल होली का त्योहार बड़े ही शबाब के साथ मनाते है, जमकर पार्टियां करते हैं। स्टार्स की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज आप सबने भी जरूर देखी होंगी। हालांकि स्टार्स की 90 के दशक की मजेदार होली की झलकियां शायद ही आपने देखी हो। ऐसे में हम आपके लिए स्टार्स की होली पार्टी से जुड़ा एक पुराना वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें शाहरुख खान का मस्ती भरा अंदाज देख आप पर भी होली का खुमार चढ़ जाएगा।

शाहरुख टंकी में डूबकर होली खेलते आए नजर

आज के समय में स्टार्स भले ही सादगी से होली मनाते हैं, लेकिन एक समय था जब सेलेब्स भी आम लोगों की तरह रंग में भूत की तरह रंगे दिखते थे। पानी में एक-दूसरे को फेंकते थे। यकीन नहीं होता तो आप ये वीडियो देख लीजिए। इस वीडियो में शाहरुख खान, चंकी पांडे, गौरी खान, माधुरी दीक्षित, सुभाष घई जैसे सितारें मस्ती के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। खासकर किंग खान, जिनका इस वीडियो में एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। देखिए किस तरह किंग खान टंकी में डूब- डूबकर होली खेलते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं इस दौरान शाहरुख अपनी पत्नी गौरी के साथ जमकर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं वहां मौजूद बाकी सेलेब्स भी इस दौरान पूरी तरह से होली के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं। 

सुभाष घई की होली पार्टी में किंग खान ने की थी खूब मस्ती

बता दें कि ये वीडियो डायरेक्टर सुभाष घई की होली पार्टी की है, जिसे उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनकी इस पार्टी में चंकी पांडे, सतीश कौशिक सहित तमाम सितारों के बीच किंग खान ने खूब मस्ती भरे अंदाज में होली खेली थी। इस दौरान उन्हें गौरी के साथ भी रंगों भरी होली का आनंद लेते हुए देखा गया। 

ये भी पढ़ें:

मेहंदी सेरेमनी में इस कदर चढ़ा पुलकित और कृति पर 'इश्क का रंग', एक-दूजे में खोए नजर आए थे कपल

माधुरी का देसी स्टाइल या फिर करीना का ग्लैमरस लुक, 'चोली' गाने में किसने चलाई लोगों के दिलों पर छुरिया?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।