1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Padma Awards 2022: सोनू निगम को मिला पद्म श्री पुरस्कार, विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित

Padma Awards 2022: सोनू निगम को मिला पद्म श्री पुरस्कार, विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित

 Published : Mar 29, 2022 11:46 am IST,  Updated : Mar 29, 2022 11:46 am IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में में साल 2022 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सोनू निगम के अलावा मराठी गायिका सुलोचना चव्हाण, गायिका माधुरी बर्थवाल, संगीतकार बालेश भजंत्री और फिल्म निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी को इस साल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Padma Awards 2022- India TV Hindi
Padma Awards 2022 Image Source : TWITTER

Highlights

  • सोनू निगम ने अपना पुरस्कार अपनी मां को समर्पित किया
  • अभिनेता विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया

बॉलीवुड गायक सोनू निगम और अनुभवी बंगाली अभिनेता विक्टर बनर्जी उन 35 व्यक्तित्वों में शामिल थे, जिन्हें 2022 में कला श्रेणी के तहत क्रमशः पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनू निगम हिंदी सिनेमा के एक लोकप्रिय और सफल पार्श्व गायक हैं। सोनू निगम को साल 2003 की रोमांटिक फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों मिल चुके हैं। निगम मुख्य रूप से हिंदी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में गाते हैं, लेकिन उन्होंने ओडिया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाया है।

सोनू निगम के अलावा मराठी गायिका सुलोचना चव्हाण, गायिका माधुरी बर्थवाल, संगीतकार बालेश भजंत्री और फिल्म निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी को इस साल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने साल 2022 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस साल के पद्म पुरस्कारों की सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर साल घोषित किया जाता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन