1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'परदेसी परदेसी' वाली बंजारन के आगे करिश्मा कपूर का ग्लैमर भी पड़ा फीका, कजरारे नैनों वाली हसीना को अब पहचानना हुआ मुश्किल

'परदेसी परदेसी' वाली बंजारन के आगे करिश्मा कपूर का ग्लैमर भी पड़ा फीका, कजरारे नैनों वाली हसीना को अब पहचानना हुआ मुश्किल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 10, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 03:46 pm IST

'राजा हिंदुस्तानी' की फिल्म 'परदेसी परदेसी' का गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। इस फिल्म के गाने में एक खूबसूरत हसीना नजर आई थी, जिसने बंजारन का किरदार निभाया था। अब वो कहां हैं, क्या कर रही हैं, चलिए आपको बताते हैं।

pardesi pardesi girl mala sinha daughter Pratibha sinha- India TV Hindi
प्रतिभा सिन्हा। Image Source : STILL FROM SONG

अगर आप 90 के दशक की फिल्मों के शौकीन हैं तो ‘राजा हिंदुस्तानी’ का सुपरहिट गाना ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ आज भी याद होगा। इस गाने में करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं, लेकिन पर्दे पर एक और चेहरा था जिसने सिर्फ कुछ सेकंड में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। इस गाने में नजर आई खूबसूरत अदाकारा का नाम प्रतिभा सिन्हा थी। वह किसी आम लड़की से कम नहीं थीं, प्रतिभा खुद एक सुपरस्टार की बेटी थीं और अपनी सादगी, देसी अदाओं और कजरारी नैनों के जरिए इस गाने में दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं।

इन फिल्मों में दिखी थी खूबसूरत हसीना

प्रतिभा इंडस्ट्री के लिए अनजान नहीं थीं, क्योंकि वह दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी थीं। इसके बावजूद उन्होंने छोटे रोल के लिए हामी भरी। उनके अंदर फिल्मी खून था और 1992 में जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, तो सभी को लगा कि वह अपनी मां की तरह लंबा और चमकदार करियर बनाएंगी। प्रतिभा ने ‘दिल है बेताब’, ‘पोकिरी राजा’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘कोई किसी से कम नहीं’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनके अभिनय में मासूमियत और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखती थी।

Pratibha sinha
Image Source : IMDB, PRATIBHA SINHA FANPAGEप्रतिभा सिन्हा।

अब ऐसा है प्रतिभा का लुक

मगर अफसोस यह चमक ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। साल 2000 के बाद प्रतिभा अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। न कोई इंटरव्यू, न फिल्मी पार्टियां, न सोशल मीडिया, ऐसा लगा मानो उन्होंने खुद को पूरी तरह इस चमक-दमक भरी दुनिया से अलग कर लिया। हाल ही में मुंबई में एक साड़ी एग्जीबिशन में प्रतिभा सिन्हा नजर आईं। कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। सिंपल ब्लैक आउटफिट, ग्रे बाल और चेहरे पर उम्र की झलक, लेकिन मुस्कान अभी भी वही प्यारी मुस्कान थी। उन्होंने 8-10 साड़ियां खरीदीं, लोगों से आराम से बात की और खुलासा किया कि अब उनका नाम प्रतिभा लोहानी है। उनका सरनेम उनके पिता चिदंबर प्रसाद लोहानी से लिया गया, जो नेपाल के मशहूर अभिनेता थे।

कभी इस शख्स से जुड़ा था नाम

प्रतिभा सिन्हा का नाम एक वक्त चर्चित म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से भी जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों करीब आए थे, लेकिन माला सिन्हा ने इस रिश्ते को कभी मंजूर नहीं किया। नदीम पहले से शादीशुदा थे और अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। इस रिश्ते ने मीडिया में काफी हलचल मचाई, लेकिन प्रतिभा ने इसे सिर्फ अफवाह बताया। वहीं नदीम ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि माला सिन्हा ने उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया। प्रतिभा की यह कहानी दर्शाती है कि वह फिल्मों की चमक से दूर रहकर अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जी रही हैं। अपने बचपन की यादों और इंडस्ट्री की दुनिया से अलग, अब वह शांत और साधारण जीवन जी रही हैं।

ये भी पढ़ें: पापा लड़ रहे बिहार में विधायकी का चुनाव, ग्लैमरस बेटी लगा रही एड़ी चोटी का जोर, हसीना के रोड शो में जुटी भारी भीड़

गंभीर बीमारी ने हैंडसम हीरो का कर दिया था ऐसा हाल, आखिरी वीडियो में पहचानना भी हुआ मुश्किल, अब गई जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन