1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी की हर बारीक डिटेल आई सामने, देखिए खूबसूरत वेडिंग कार्ड में पूरा शेड्यूल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी की हर बारीक डिटेल आई सामने, देखिए खूबसूरत वेडिंग कार्ड में पूरा शेड्यूल

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 13, 2023 05:48 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 09:18 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी करीब आ गई है। बीते दिन शादी से जुड़ी जानकारी सामने आई तो आज शादी का इनविटेशन कार्ड भी सामने आ गया है।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिनों सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया। शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद से ही दोनों को लगातार कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को कई बार राजस्थान जाते भी देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी राजस्थान में होने की कयास लगाई गई। कुछ दिनों पहले ही शादी से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ गई थीं। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आ गए हैं। इनमें शादी के सभी कार्यक्रमों की पूरी डीटेल्स दी गई हैं। 

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम

23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इनेंट हैं, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। 

24 सितंबर के कार्यक्रम
ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रसम की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात  दोपहर 2 बजे निकलेगी। इसके बाद बारात लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्डव में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है। 

Parineeti Chopra, Raghav Chadha
Image Source : INSTAGRAMपरिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की डिटेल्स

कुछ ऐसा है शादी का कार्ड
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा का वेडिंग इनविटेशन कार्ड आइवरी और गोल्डन कलर से सजा हुआ है। इसके साथ ही कुछ और कलर्स कार्ड में चार चांद लगा रहे हैं। दोनों इस महीने राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सामने आए कार्ड के पहले पेज पर लिखा है, 'हमारे परम आदरणीय स्वर्गीय श्री पीएन चड्ढा जी के आशीर्वाद से। श्रीमती विमला चड्ढा, श्रीमती उषा और श्री एचएस सचदेवा, अलका और सुनील चड्ढा आपको अपने बेटे राघव और परिणीति (रीना और पवन चोपड़ा की बेटी) की शादी के लिए लीला पैलेस में इंवाइट करते हैं।' बता दें, इससे पहले भी चंडीगढ़ रिसेप्शन का कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन रखा गया है।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha
Image Source : INSTAGRAMपरिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी का कार्ड।

दोनों को पहले भी कई बार साथ में किया गया स्पॉट
बता दें, पहले भी परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। सगाई से ठीक पहले भी कई वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की बात सोशल मीडिया पर आई थी। वहीं इसके अलावा दोनों को साथ में लंदन में घूमते हुए भी स्पॉट किया गया था। एक फैन ने दोनों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। 

इस दौरान हुई थी दोस्ती
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, इंगेजमेंट सेरेमनी में 150 मेहमान शामिल हुए। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने ऑफिशियली अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट कर के की थीं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी सगाई में पहुंचे थे। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दोस्ती फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी होने वाली है।

ये भी पढ़ें: सनी देओल का दिखा बच्चों जैसा अंदाज, सड़क पर खड़े होकर चिल्लाने लगे Pizza-Pizza!

पार्टी मूड में शहनाज गिल खोल रही थीं शैम्पेन बॉटल, देखने लायक कुशा कपिला का अटपटा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन