Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पार्टी मूड में शहनाज गिल खोल रही थीं शैम्पेन बॉटल, देखने लायक कुशा कपिला का अटपटा रिएक्शन, वीडियो वायरल

पार्टी मूड में शहनाज गिल खोल रही थीं शैम्पेन बॉटल, देखने लायक कुशा कपिला का अटपटा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Written By: Jaya Dwivedie Published : Sep 13, 2023 01:03 pm IST, Updated : Sep 13, 2023 01:04 pm IST

शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं। फुल पार्टी मूड में शहनाज गिल के साथ कुशा कुपिला और भूमि पेडनेकर भी दिख रही है।

Shehnaaz Gill, kusha Kapila- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शहनाज गिल और कुशा कपिला।

पंजाबी इंडस्ट्री से बिग बॉस के घर में आकर धमाल मचाने वाली शहनाज गिल का जलवा अब बॉलीवुड में भी चलने लगा है। अपने चुलबुले अंदाज की वजह से वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर सलमान खान की फिल्म में काम करने का उनका सफर इतना आसान नहीं रहा। आज कल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इस फिल्म में वो कुशा कपिला और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाली हैं। बीते दिन 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की स्टार कास्ट ने जमकर पार्टी की। इस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

शहनाज का दिखा पार्टी मूड

कुशा कपिला और भूमि पेडनेकर के साथ शहनाज गिल मस्ती और पार्टी मूड में नजर आ रही हैं। सभी ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया है। शहनाज गिल ने ब्लैक मिनि लेदर ड्रेस पहनी है। सामने आए वीडियो में वो हाथ में शैंपेन बॉटल लिए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल एक्साइटेड होकर बॉटल शेक करती हैं। पीछे खड़ी कुशा कपिला वीडियो में अजीब सा मुंह बनाती हैं। शहनाज को बॉटल शेक करते देख कुशा ही नहीं भूमि पेडनेकर भी हैरान रह जाती है। वीडियो देखने के बाद फैंस फनी-फनी कमेंट कर रहे हैं। 

शहनाज की फिल्म का गाना हुआ रिलीज
फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का बीते दिन ही गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'हांजी' है और ये एक पार्टी सॉन्ग है। इस गाने में शहनाज एक पब में भूमि पेडनेकर के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। लोगों को गाना काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के लॉन्च के बाद ही इस पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें शहनाज गिल का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला।  

पहले भी वायरल हआ था ऐसा एक वीडियो
याद दिला दें, शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'शोना शोना' गाना किया था। उसके बाद भी वो एक पार्टी में इसी गाने पर ठीक इसी अंदाज में बॉटल शेक करती  नजर आई थी। शहनाज का उस पार्टी में भी ठीक ऐसा ही रिएक्शन था। गोवा में हुई उस पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद थे। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाया था कि शहनाज और सिद्धार्थ साथ में पार्टी कर रहे हैं। कई फैंस को ये वीडियो देखने के बाद शहनाज की याद आ गई।  

इस फिल्म में भी शहनाज गिल आएंगी नजर
बता दें, आखिरी बार एक्ट्रेस शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। एक्ट्रेस के काम की लोगों ने तारीफ की। वहीं वो अपने चैट शो में भी बॉलीवुड सेलेब्स से बात करती नजर आती हैं। वहीं शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपनी लाइफ से जुड़ी पल-पल की खबरें साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस रिया कपूर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में शहनाज का काम देखने लायक होने वाला है। इसके अलावा वो दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ पंजाबी फिल्म Ranna Ch Dhanna में भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म एक लव ट्रायंगल होने वाली है। 

ये भी पढ़ें: KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने सुनाया एक गांव का हाल, बोले- बिजली के बल्ब की पूजा हो रही थी!

'जवान' देखने पहुंचे शाहरुख खान के फैंस का हुआ ऐसा पोपट, मांगना पड़ा रिफंड, जानें पूरा मामला

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement