1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! इतने पढ़े-लिखे हैं Parineeti Chopra के होने वाले पति Raghav Chadha, ननद भी नहीं इस मामले में कम

OMG! इतने पढ़े-लिखे हैं Parineeti Chopra के होने वाले पति Raghav Chadha, ननद भी नहीं इस मामले में कम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 21, 2023 12:14 pm IST,  Updated : Sep 21, 2023 12:14 pm IST

परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी को बच अब 2 दिन ही बचे हैं। शादी की तैयारिया जोर-शोर से चल रही हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि कपल कितना पढ़ा लिखा है। इसकी पूरी डीटेल हम आपके लिए लाए हैं।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha - India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। बीते दिनों ने सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया था। शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। दोनों को कई बार राजस्थान जाते भी देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी राजस्थान में होने की कयास लगाए गए। शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आते ही साफ हो गया कि अटकलें नहीं, बल्कि सच में दोनों राजस्थान के उदयपुर में शादी कर रहे हैं। अब दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्श भी शुरू हो गए हैं।  ऐसे में दोनों की लाइफ स्टाइल से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक की चर्चा हो रही है। 

परिणीति नहीं हैं राघव से कम

परिणीति चोपड़ा एक लक्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं। फिल्मों की कमाई के अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं। एक्ट्रेस काफी पढ़ी लिखी भी हैं। परिणीति की स्कूली पढ़ाई अंबाला से हुई है। इसके बाद वो इंग्लैंड गई और वहां हायर एजुकेशन प्राप्त किया। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स ऑनर्स में डिग्री हासिक की है। अब ऐसे में लोग ये भी जानना चाहते हैं कि परिणीति के होने वाले पति राघव चड्ढा कितने पढ़े-लिखे हैं और कहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई की है। 

राघव की तरह ही काफी पढ़ी-लिखी हैं उनकी बहन
राघव चड्ढा दिल्ली के ही रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली से ही अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी कॉम किया। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से सीए की पढ़ाई की। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पढ़ाई की है। राघव के पिता बिजनेस मैन है और उनकी मां हाउस वाइफ हैं। राघव की बहन भी उनकी तरह ही सीए हैं।

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इनेंट हैं, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। 

24 सितंबर के कार्यक्रम
ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रसम की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात  दोपहर 2 बजे निकलेगी। इसके बाद बारात लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्डव में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है। 

ये भी पढ़ें:  राघव-परिणीति की शादी से पहले हुआ सब शायराना, सूफी नाइट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की मम्मी

परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा के पास नहीं है कोई लग्जरी कार, कुल संपत्ति करेगी हैरान!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन