1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अमर सिंह चमकीला' की सफलता के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहीं परिणीति चोपड़ा, सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा

'अमर सिंह चमकीला' की सफलता के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहीं परिणीति चोपड़ा, सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 17, 2024 08:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2024 08:08 pm IST

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 'अमर सिंह चमकीला' की सफलता से काफी खुश हैं। वो इस सफलता की खुशी सिद्धिविनायक मंदिर जाकर दुनियाभर से शेयर कर रही है। हाल में ही एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।

parineeti chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा। Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी कमाल की फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल में ही एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म की खूब तारीफें हो रही हैं। परिणीति के किरदार को भी खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म में उनकी दिलजीत के साथ केमिस्ट्री भी दमदार है। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की सफलता से एक्ट्रेस काफी खुश हैं। इसी वजह से उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया और उन्हें धन्यावाद भी कहा। परिणीति इसके लिए मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। 

सादगी भरे अंदाज में मंदिर पहुंचीं परिणीति

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की सफलता के लिए धन्यवाद देने बुधवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। परिणीति सफेद एथनिक सूट में मंदिर पहुंचीं। उन्होंने नेचुरल मेकअप लुक चुना और सिल्वर झुमके पहने हुए थे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति के हाथ में पूजा की थाली है, वह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा करती भी दिख करही हैं। उनके माथे पर नारंगी रंग का टीका लगा हुआ भी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस को भगवान के दरबार में देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। शादी के बाद अक्सर एक्ट्रेस सजी-धजी ही नजर आती है, ऐसा पहली बार है जब उन्होंने सब कुछ काफी मिनिमल रखा है। 

यहां देखें वीडियो

कुछ ऐसी है 'अमर सिंह चमकीला' की कहानी

बता दें, इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह पंजाब के मूल रॉकस्टार, अपने समय के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी पर आधारित है। परिणीति चोपड़ा ने अमर सिंह चमकीला की पत्नी, अमरजोत कौर की भूमिका फिल्म में निभाई है। वास्तविक स्थानों पर फिल्माई गई यह फिल्म दर्शकों को पंजाब के लोक संगीत की जीवंत और लयबद्ध दुनिया, देहाती अखाड़ों (गांवों में लाइव संगीत प्रदर्शन) तक ले जाती है, जहां कभी चमकीला की आवाज गूंजा करती थी। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी ने एक बार फिर से चमकीला और अमरजोत की जोड़ी जीवांत कर दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन