1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan x Tiger Theme वीडियो हुआ रिलीज, 1 घंटे में ही मचा दिया धमाल, देखे बिना नहीं पा रहे लोग

Pathaan x Tiger Theme वीडियो हुआ रिलीज, 1 घंटे में ही मचा दिया धमाल, देखे बिना नहीं पा रहे लोग

 Published : Apr 19, 2023 01:58 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 04:05 pm IST

Salman Khan and Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर 'पठान एक्स टाइगर' का थीम वीडियो सामने आ चुका है। इस वीडियो को 1 घंटे में 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Pathaan x Tiger Theme video- India TV Hindi
Pathaan x Tiger Theme video Image Source : YOUTUBE_YASHRAJFILMS

Pathaan x Tiger Theme Video: इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सिनेमा हॉल पर छाई रहने वाली 'पठान' की दीवानगी अब भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। 'पठान' ने अपने दमदार कलेक्शन के साथ बॉक्स-ऑफिस पर कहर बरपाया है। इस फिल्म ने साल की अब तक की ब्लॉकबस्टर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया। इस सफलता के पीछे फिल्म में सलमान के टाइगर बनकर किए कैमियो का भी बड़ा हाथ माना जा रहा है। वहीं अब यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म के बाद शाहरुख और सलमान को एक साथ एक फिल्म में लाने का ऐलान किया। अब 'पठान एक्स टाइगर' का थीम वीडियो सामने आ चुका है। इस वीडियो को महज 1 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया है। 

स्पाई यूनिवर्स में लगे चार चांद 

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'पठान' आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा रही है और इसमें देश के सबसे बड़े सुपरस्टार - शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने अभिनय किया है। इस फिल्म में लगभग तीन दशकों के बाद दो सुपर-जासूस पठान और टाइगर के रूप में बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और सलमान खान का शानदार एक्शन सीक्वेंस भी देखा गया। वहीं अब इस थीम वीडियो में हम देख सकते हैं कि मेकर्स ने सलमान और शाहरुख को लेकर काफी कुछ प्लान किया हुआ है। 

दीपक डोबरियाल ने सुनाया बॉलीवुड में Outsider Actor का दर्द, बेइज्जती के बाद बदला वक्त

टाइगर 3 में शाहरुख का होगा कैमियो 

'पठान' के सीन में शाहरुख-सलमान को एक साथ लड़ते हुए देखने के लिए दर्शक रोमांचित थे और इस साल की दिवाली बोनांजा 'टाइगर 3' में उनके अगले साथ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबकि दो सुपरस्टार्स को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का कुछ समय है, YRF ने आज 'पठान' से थीम सॉन्ग का एक वीडियो जारी किया है। विशाल-शेखर द्वारा रचित थीम सॉन्ग में शाहरुख और सलमान का यादगार सीन को दिखाया गया है। यह सुपरस्टार के फैंस के लिए उनके अगले प्रोजेक्ट के लिए एकदम सही हिंट है। 

एक बार फिर पर्दे पर दिखेगी इरफान खान की अदाकारी, इस दिन रिलीज होगी The Song Of Scorpions

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन