1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुर्सी पर बैठी थीं सनी लियोनी, तभी पीछे से गिरा सांप, घबराई एक्ट्रेस रॉकेट की रफ्तार से लगीं भागने

कुर्सी पर बैठी थीं सनी लियोनी, तभी पीछे से गिरा सांप, घबराई एक्ट्रेस रॉकेट की रफ्तार से लगीं भागने

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 01, 2024 08:34 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 08:34 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा होता है कि वो घबरा जाती हैं और तेज रफ्तार में भागने लगती हैं। पूरा माजरा आपको बताते हैं।

Sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में से एक सनी लियोनी हैं। एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनका स्टाइल काफी बेफिक्र है। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ और काम से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। फैमिली टाइम की तस्वीरें भी वो पोस्ट करती हैं, जिसमें उनके पति डेनियल और बच्चे भी नजर आते हैं। हाल में ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हैरान परेशना भागती दिखीं। इस वीडियो में वो अचानक ही घबरा कर खड़ी होती हैं और रॉकेट की रफ्तार से भागती हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब एक्ट्रेस ऐसा क्यों करती हैं, उनके साथ क्या होता है, ये आपको बताएंगे। 

एक्ट्रेस पर किया गया था प्रैंक

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी लियोनी एक शूटिंग सेट पर मौजूद हैं। वो कुर्सी पर बैठी एक स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। तभी पीछे से एक शख्स आता है जो उनके ऊपर अचानक ही सांप छोड़ देता है। सांप देखते ही एक्ट्रेस की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वो जैसे-तैसे उसे अपने शरीर से हटाती हैं और तेजी से भागने लगती हैं। अब एक्ट्रेस के साथ ऐसा किसने और क्यों किया ये आपको बताते हैं। दरअसल ये एक प्रैंक वीडियो है। एक्ट्रेस की टीम ने ही उनके ऊपर प्रैंक किया है। वैसे सनी लियोनी पर छोड़ा गया सांप असली नहीं बल्कि नकली था। ये वीडियो पुराना है और अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म में नजर आएंगी सनी लियोनी

बात करें, सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की तो सनी लियोनी जल्द ही मलयालम फिल्म 'रंगीला' में नजर आएंगी। ये एक्ट्रेस की पहली मलयालम फिल्म होने वाली है। याद दिला दें कि एक्ट्रेस ने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी इस बॉलीवुड फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। इसके अलावा भी वो कई फिल्मों में बतौर लीड नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के अलाव साउथ की फिल्मों में भी काम तिया। 'बेबी डॉल में सोनी दी' जैसे कई गानों पर एक्ट्रेस ने आइटम नंबर भी किए। एक्ट्रेस टीवी के पसंदीदा रियलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस स्प्लिट्सविला की होस्ट के तौर भी इन दिनों नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन