1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां संग लेट नाइट डिनर पर निकलीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, VIDEO VIRAL

मां संग लेट नाइट डिनर पर निकलीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, VIDEO VIRAL

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 01, 2024 06:47 am IST,  Updated : Jun 01, 2024 06:47 am IST

शुक्रवार देर रात दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर डेट के लिए निकलीं। अभिनेत्री इस दौरान बेहद स्टाइलिश बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस में एक पॉश रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आईं।

deepika padukone- India TV Hindi
ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका पादुकोण। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण बहुत ही जल्दी मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। एक्ट्रेस इसी साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच अभिनेत्री लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। वहीं येलो ड्रेस में उनका लुक हर तरफ सुर्खियों में था। अब शुक्रवार देर रात दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर डेट के लिए निकलीं। अभिनेत्री इस दौरान बेहद स्टाइलिश बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस में एक पॉश रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने लुक को ब्लू डेनिम जैकेट के साथ कम्प्लीट किया था और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।

मां के साथ डिनर के लिए निकलीं दीपिका

दूसरी तरफ दीपिका की मां उज्जला पादुकोण एक सेटिन शर्ट और पैंट में दिखाई दीं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने दीपिका का वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री को अपनी मां के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। इसकी कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है, जिस पर से उनके फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का बैग भी कैरी किया हुआ था।

चर्चा में दीपिका का लुक

कई यूजर्स ने दीपिका के वीडियो पर रिएक्शन दिया है। एक ने एक लिखा, "जस्ट लुकिंग लाइक ए वाव!" दूसरे ने कहा, "बधाई हो मैडम!" पिछले हफ्ते, दीपिका पादुकोण ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड को प्रमोट करते हुए अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान दिखाते हुए अपने ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया था। दरअसल, मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वोट डालने के लिए बाहर निकलने के बाद से ही दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। कई यूजर्स ने अभिनेत्री के बेबी बंप को लेकर भी कमेंट किए।

जब ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं दीपिका

यह पहली बार था जब अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद वह सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं। व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट और डेनिम में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इस दौरान हबी रणवीर सिंह पत्नी का पूरा ख्याल रखते दिखे। हालांकि, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने उनके बेबी बंप को "नकली" कहते हुए एक्ट्रेस को निशाने पर लेना शुरू कर दिया, जिसके बाद कुछ यूजर एक्ट्रेस का बचाव करते भी नजर आए। कई सेलिब्रिटी को भी सोशल मीडिया यूजर्स का यह बर्ताव पसंद नहीं आया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन