1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंट सामंथा रुथ ने मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान, फैंस को दी खुशखबरी, बोलीं- 'मैं जल्द वापस आऊंगी'

प्रेग्नेंट सामंथा रुथ ने मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान, फैंस को दी खुशखबरी, बोलीं- 'मैं जल्द वापस आऊंगी'

 Published : Jun 25, 2026 07:50 am IST,  Updated : Jun 25, 2026 08:52 am IST

सामंथा रुथ प्रभु ने 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट में अपनी प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है। साथ ही एक्ट्रेस ने मैटरनिटी ब्रेक का भी ऐलान कर दिया है।

samantha ruth prabhu- India TV Hindi
सामंथा रुथ प्रभु Image Source : INSTAGRAM/@SAMANTHARUTHPRABHUOFFL

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने अपनी हालिया फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान यह खुशखबरी दी है, जिससे उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। इस कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए सामंथा ने यह भी बताया कि वह अपने मौजूदा काम पूरे करने के बाद कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेने का प्लान बना रही हैं। प्रेग्नेंट सामंथा ने अपनी मैटरनिटी लीव का ऐलान किया है।

सामंथा ने मैटरनिटी लीव और कमबैक पर दी अपडेट

सामंथा रुथ प्रभु ने खुशखबरी देते हुए कहा:

'अपनी स्थिति को देखते हुए मा इंटी बंगारम के बाद मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी। उसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।' वीडियो में राज निदिमोरु को इवेंट में स्टेज पर सामंथा के बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है।

सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां

यह कन्फर्मेशन तब आया, जब फिल्म की सक्सेस पार्टी के वीडियो और तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था। कई फैंस ने सामंथा का बेबी बंप देखने के बाद दावा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। सामंथा के खुद इन खबरों पर कुछ कहने से पहले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने 'स्क्रीन' को बताया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में हैं और अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, 'सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में हैं और कपल इसे लेकर बहुत खुश है खासकर सामंथा, जो हमेशा से मां बनना चाहती थीं।'

सामंथा रुथ का बेबी बंप दिखना था प्लान का हिस्सा

डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने 'मा इंति बंगारम' की सफलता के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'उनकी प्रेग्नेंसी का वक्त बहुत अच्छे समय पर आया है और इसी दौरान हमारी फिल्म मा इंति बंगारम भी हिट साबित हुई।' डायरेक्टर ने आगे यह भी बताया कि सक्सेस इवेंट में सामंथा का आना, जहां से पहली बार अटकलें शुरू हुई थीं। वह सब कुछ उन्होंने प्लान किया था।

सामंथा-राज निदिमोरु की शादीशुदा जिंदगी

सामंथा ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में स्थित लिंग भैरवी मंदिर में एक प्राइवेट सेरेमनी में फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की। इस कपल की पहली मुलाकात 'द फ़ैमिली मैन 2' पर साथ काम करते हुए हुई थी, जिसमें सामंथा को 'राजी' के किरदार के लिए काफी तारीफ मिली थी। उनका प्रोफेशनल साथ 2024 में 'सिटाडेल: हनी बनी' के साथ जारी रहा। राज से शादी करने से पहले सामंथा की शादी 2017 से 2021 तक एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, जबकि राज की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी।

ये भी पढे़ं- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने थाईलैंड में मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिखे कपल

प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, ओटीटी पर आते ही छाई फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन