1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Preity Zinta Birthday: बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा क्यों हैं फिल्मों से दूर?

Preity Zinta Birthday: बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा क्यों हैं फिल्मों से दूर?

 Published : Jan 31, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 01:25 pm IST

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों पूरी तरह से फिल्मों से दूर हैं। आखिर इसके पीछे क्या वजह है?

 Preity Zinta - India TV Hindi
 Preity Zinta  Image Source : INSTAGRAM/ PREITY ZINTA

Highlights

  • प्रीति ने साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा था
  • प्रीति जिंटा ने आखिरी बार बतौर लीड रोल 'भैय्याजी सुपरहिट' में निभाया था

साल 2000 से फिल्मों की दुनिया में अपना अलग मुकाम हासिल करने वाली प्रीति जिंटा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कभी बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा आज इस ग्लैमरस लाइफ से काफी दूर हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के बीच खुद से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। 

प्रीति अक्सर अपने चाहने वालों के बीच ऑर्गैनिक खेती करने के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रीति ने शिमला के अपने फार्म हाउस से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सेब से  लदे पेड़ देख कर खुशी जाहिर करती नजर आती हैं। 

वीडियो में प्रीति जिंटा ने बताया कि वह अब पूरी तरह से फार्मर बन चुकी हैं। और ऐसा करने से उन्हें खुशी मिलती है।

प्रीति जिंटा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में  आई फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह अपने फिल्मी करियर में सोल्जर, कोई मिल गया जैसी लगातार हिट फिल्म देती रही हैं। मगर मौजूदा वक्त में वह फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने साल 2013 में इश्क इन पेरिस से फिल्मों में वापसी की थी लेकिन यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई।  साल 2018 में एक बार फिर से भैय्याजी सुपरहिट के जरिए उनकी वापसी की कोशिश नाकाम रही। 

फैंस के मन में ऐसे सवाल रहते हैं कि आखिर अभिनेत्री फिल्मों से गायब क्यों हो गई हैं? 

बता दें उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि खुद को बेचना नहीं चाहती हैं, इस वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई है। स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसी बिल्कुल नहीं हूं जो किसी भी चीज के लिए शिकायत करने लगूं। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। अगर मैं बॉलीवुड से दूर हूं तो इसकी केवल एक वजह ये कि मैं खुद को बेचना नहीं चाहती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन