1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नैनों के बाण चलाकर मशहूर हुई 18 साल की हसीना, रातों-रात बनी हीरोइन, अब क्या कर रही है?

नैनों के बाण चलाकर मशहूर हुई 18 साल की हसीना, रातों-रात बनी हीरोइन, अब क्या कर रही है?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 05, 2025 10:59 am IST,  Updated : Apr 05, 2025 10:59 am IST

प्रिया प्रकाश वॉरियर तब सिर्फ 18 साल की थीं, जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था और इस वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अब 'विंक गर्ल' के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वॉरियर 25 साल की हो चुकी हैं। अब वह कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए जानते हैं।

Priya Prakash- India TV Hindi
आंख मारकर सुर्खियों में आ गई थी ये हसीना Image Source : INSTAGRAM

2018 में पूरा सोशल मीडिया एक लड़की के वीडियो से भर गया था और इस लड़की पर हर कोई अपना दिल हार बैठा। देखते ही देखते इस लड़की का वीडियो इतना वायरल हुआ कि वीडियो में नजर आई लड़की को नेशनल क्रश का टैग मिल गया। हम बात कर रहे हैं 'विंक गर्ल' के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वारियर की। प्रिया प्रकाश वॉरियर के एक विंकिंग वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस वीडियो को देखने के बाद दर्शक उनके बारे में और अधिक जानना चाहते थे, ऐसे में इस साल वह Google पर सबसे अधिक खोजी जाने वाला नाम बन गईं। सात साल बाद अब प्रिया प्रकाश वॉरियर कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए जानते हैं।

एक वीडियो से मशहूर हो गई थीं प्रिया प्रकाश वॉरियर

7 साल पहले प्रिया प्रकाश वॉरियर एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गई थीं। प्रिया प्रकाश वॉरियर की पहली फिल्म 'ओरु अदार लव' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रिया ने एक स्कूल गर्ल का रोल निभाया था। हालांकि, इससे एक साल पहले ही वह चर्चा में आ गई थीं। इस फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने क्लासमेट को प्यार भरे अंदाज में आंख मारती नजर आई थीं। इस वीडियो में वह स्कूल ड्रेस पहने नजर आई थीं। इस वीडियो के बाद तो जैसे उनके पास नए-नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई थी।

फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई थीं प्रिया प्रकाश

फिल्म का गाना 'माणिक्य मलाराया पूवी' भी हिट हो गया और स्कूल गर्ल के उनके किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। देखते ही देखते प्रिया प्रकाश वॉरियर की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग कई अभिनेत्रियों से भी आगे निकल गईं। फिलहाल उन्हें इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रिया प्रकाश वॉरियर उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतनी लाइमलाइट बटोरी हो। सोशल मीडिया पर प्रिया के विंक के इतने चर्चे हुए कि कई लोग इसे रीक्रिएट करते दिखे।

सिंगर भी हैं प्रिया प्रकाश

कम ही लोग जानते हैं कि प्रिया प्रकाश वॉरियर एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। प्रिया प्रकाश वारियर ने ‘नी मझाविल्लु पोलेन’ गाना गाया है और उन्होंने इस गाने को बहुत ही सहजता से गाया है। संगीतकार कैलास मेनन एक नई आवाज की तलाश में थे और उन्हें प्रिया का एक वीडियो मिला जिसमें वह गा रही थीं, बस क्या था कैलास मेनन ने प्रिया से संपर्क किया और एक्ट्रेस अपनी सिंगिंग का जलवा बिखेरने में पीछे नहीं हटीं।

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

प्रिया प्रकाश वॉरियर की फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री 'ओरु अडार लव' के अलावा चेक, ब्रो, इश्क और थ्री ईयर्स जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। चर्चा है कि प्रिया, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित महाकाव्य रामायण में भी दिखाई देंगी, हालांकि इसमें उनका रोल क्या होगा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साईं पल्लवी भी हैं और इसे 2 भागों में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में अभिनेत्री कन्नड़ फिल्म 'विष्णु प्रिया' में भी दिखाई दी थीं, जो 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा, प्रिया 'Good Bad Ugly' में भी नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन