1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra Daughter: निक-प्रियंका की 7 महीने की बेटी पूल में कर रही मस्ती, PHOTO देख फैंस को हुआ टेंशन

Priyanka Chopra Daughter: निक-प्रियंका की 7 महीने की बेटी पूल में कर रही मस्ती, PHOTO देख फैंस को हुआ टेंशन

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Aug 08, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 12:31 pm IST

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी अब 7 महीने की हो चुकी है। लेकिन तस्वीर देखकर लोग मालती (Malti Marie Chopra Jonas) की चिंता कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास Image Source : INSTAGRAM_PRIYANKACHOPRA

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो
  • बेटी के साथ पूल में नजर आए निक और प्रियंका
  • वायरल हो रहीं फोटोज

Priyanka Chopra Daughter Photo: बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) इस साल की शुरुआत में माता-पिता बने हैं। उनके घर मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का जन्म हुआ है। अब तक निक और प्रियंका ने अपनी बेटी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन बेटी का चेहरा छिपाकर रखा है। इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर फैंस को मालती की चिंता हो रही है। 

मालती मैरी की पूल में मस्ती

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियोज से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस के लिए कुछ फोटोज शेयर की हैं, इन तस्वीरों में उनकी लाडली बेटी भी नजर आ रही है। एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) अपने माता-पिता के साथ पूल में संडे मनाती नजर आ रही हैं। देखिए ये तस्वीर...

लोगों को हो रही मालती की टेंशन 

इस तस्वीर के सामने आने के बाद ही ये वायरल होने लगी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर के चलते मालती मैरी की चिंता कर रहे हैं। यूजर्स फैन पेज से इस तस्वीर को शेयर करके लिख रहे हैं कि 7 महीने की उम्र के हिसाब से बच्ची काफी कमजोर है। वहीं एक ने लिखा है कि मालती को अभी केयर की जरूरत है। आपको बता दें कि मालती का जन्म सरोगेसी के सहारे हुआ था। 

Charu Asopa And Rajeev Sen: तलाक की खबरों के बीच Susmita Sen के भाई-भाभी फिर हुए एक, यूज़र्स बोले - 'बंद करो ड्रामा...'

तस्वीर को शेयर क्या बोलीं प्रियंका

इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें प्रियंका के इस क्वालिटी टाइम का अंदाजा लगाया जा सकता है। अपनी इंस्टास्टोरी पर तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'रविवार @sonahomenyc (दिल की आंखें इमोजी) के साथ।' गौरतलब है कि सोना होम प्रियंका की भारतीय फूडचेन का नाम है। प्रियंका ने फोटो में टेबल का क्लोज-अप व्यू दिया है।

Shah Rukh Khan को फैन की इस हरकत पर आया गुस्सा, बेटे ने ऐसे किया शांत, देखें VIDEO

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन