1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोद में बेटी मालती, साथ में विदेशी पति को लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, करेंगी रामलला के दर्शन

गोद में बेटी मालती, साथ में विदेशी पति को लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, करेंगी रामलला के दर्शन

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 20, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 03:23 pm IST

बॉलीवुड से हॉलीवुड का रोमांचक सफर तय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अयोध्या पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी भी नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगी।

Priyanka chopra daughter malti- India TV Hindi
बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा। Image Source : X

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली भारतीय हीरोइन प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। कई इवेंट्स में भाग लेने के बाद एक्ट्रेस आज अयोध्या पहुंची हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी को लिए प्रियंका चोपड़ा रामलला की नगरी में पहुंच गई हैं। 

प्रियंका पहुंचीं अयोध्या

प्रियंका चोपड़ा को अयोध्या एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल परिधानों में सजी नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी कैरी की थी। गोद में बेटी को लिए प्रियंका चोपड़ा गाड़ी में बैठती दिखीं। वहीं निक जोनस भी फ्लोरल कुर्ते में नजर आए। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां भी नजर आईं। इससे साफ हैं कि प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन पूरे परिवार के साथ करने वाली हैं। 

यहां देखें वीडियो

प्रियंका हैं काफी धार्मिक

प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। वो इससे पहले भी इस तरह सज-धजकर भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते नजर आ चुकी हैं। वो सभी हिंदू त्योहार भी धूम-धाम से मनाती हैं, फिर चाहे वो होली हो या दीवाली। विदेश में रहते हुए भी वो अपने कल्चर और संस्कार से जरा भी दूर नहीं हुई हैं। नए घर में जाने से पहले भी उन्होंने पूजा रखी थी। बेटी के जन्मदिन पर भी वो पूजा करते नजर आई थीं। अमेरिका वाले उनके घर में भी शानदार मंदिर बना हुआ है।

वेब सीरीज में आईं नजर

बता दें, कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों को लेकर प्रियंका चर्चा में रहती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' वेब सीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफें हुईं। यह वेब सीरीज OTT पर खूब धमाल मचाई। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा की डेट्स का मसला सामने आया था, जिसके बाद जोया अख्तर ने साफ किया था कि फिल्म बनेगी, लेकिन वो हीरोइनों की डेट्स का इंतजार कर रही हैं। अब हाल में ही भारत आने के बाद प्रियंका एक्सल के ऑफिस भी पहुंची थीं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में जल्द ही इसकी शूटिंग की तारीखें तय हो सकती हैं। प्रियंका की झोली में 'हेड्स ऑफ स्टेट' है।

ये भी पढ़ें: लाल साड़ी, मांग में सिंदूर, नई-नवेली दुल्हन की तरह सजीं रश्मिका मंदाना, आखिर क्या है माजरा?

पहली बार बेटे को लेकर मदीना पहुंचीं गौहर खान फूट-फूटकर लगीं रोने, वीडियो देख भर आएंगी आंखें 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन