1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाराणसी के सेट से सामने आई महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर, PC के चेहरे पर दिखी थकान, BTS फोटो ने मचाई हलचल

वाराणसी के सेट से सामने आई महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर, PC के चेहरे पर दिखी थकान, BTS फोटो ने मचाई हलचल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 25, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 05:37 pm IST

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं, जिसके चलते उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस की बेचैनी और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

priyanka chopra- India TV Hindi
बोस्को मार्टिस के साथ प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू। Image Source : INSTAGRAM/@JERRYXMIMI

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाली हैं। एसएस राजामौली की ये मेगा बजट फिल्म लगातार ही चर्चा में है और जब से इसके कलाकारों के फर्स्ट लुक जारी किए गए हैं, दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। एक्शन से भरपूर ये फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है और इसकी शूटिंग फिलहाल जारी है। इस बीच फिल्म के मुख्य कलाकार प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की बीटीएस फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

बोस्को मार्टिस ने शेयर की बीटीएस फोटो

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बोस्को मार्टिस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जो जाहिर तौर पर 'वाराणसी' के सेट पर ली गई थी, जबकि दूसरी तस्वीर में महेश बाबू और बोस्को मार्टिस अभिनेता की वैनिटी वैन के अंदर एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के सेट से प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ जैसे ही ये तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कई दोनों कलाकारों को बोस्को मार्टिस के साथ देखकर ये भी दावा कर रहे हैं कि फिल्म में एक जबरदस्त डांस नंबर भी जरूर होने वाला है।

फोटो पर यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, "वाराणसी का बेसब्री से इंतजार है!" वहीं एक ने लिखा- 'ये तस्वीरें देखकर लगता है, फिल्म में धमाकेदार डांस नंबर भी होने वाला है।' खबरों के मुताबिक, अभिनेताओं ने हैदराबाद में कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, फिल्म के डांस सीक्वेंस की शूटिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वाराणसी की रिलीज डेट और कास्ट

तेलुगु एक्शन फिल्म वाराणसी 7 अप्रैल, 2027 को विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है। प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के अलावा, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स एंड शोइंग बिजनेस के बैनर तले किया गया है। संगीत एमएम कीरावानी ने दिया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी पीएस विनोद ने किया है। प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी, महेश बाबू रुद्र और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ की भूमिका निभाएंगे।

'सिटाडेल 2' की तैयारी में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई समुद्री डाकू आधारित साहसिक फिल्म 'द ब्लफ' में देखा गया था। वह अब 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। वहीं, महेश बाबू को आखिरी बार मीनाक्षी चौधरी, श्रीलीला और राम्या कृष्णन के साथ 'गुंटूर कारम' में देखा गया था। अब दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में तेलुगु ड्रामा 'वाराणसी' शामिल है।

ये भी पढ़ेंः जब छोटे ने फ्री ऑफर देकर छीना बड़े भाई का काम, भतीजे ने खोली पोल, बोला- 'मर्डर पहले पापा को ऑफर हुई थी'

साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख सब हैरान, नैन-नक्श और फिजीक देख पूछा- डेब्यू कब कर रहे हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन