1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के भाई का हुआ दूसरी बार रोका, जानें कौन हैं खूबसूरत हसीना, जो बनेंगी एक्ट्रेस की भाभी

प्रियंका चोपड़ा के भाई का हुआ दूसरी बार रोका, जानें कौन हैं खूबसूरत हसीना, जो बनेंगी एक्ट्रेस की भाभी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 02, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 06:12 pm IST

बॉलीवुड में शादियों का दौर चला हुआ है और बात करें प्रियंका चोपड़ा के परिवार की तो परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद से ही एक के बाद एक नए सेलिब्रेशन हो रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के भाई का रोका हो गया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से रोका सेरेमनी की है।

Priyanka Chopra brother siddharth roka photos - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ और नीलम। Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से भारत आई हुई हैं। वो लगातार अपने फैमिली फंक्शन्स में व्यस्त चल रही हैं। फिर चाहे वो होली सेलिब्रेशन हो या फिर मन्नारा चोपड़ा का जन्मदिन सेलिब्रेशन। एक्ट्रेस के पति निक जोनस भी भारत में हैं। बीते दिन एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर की बालकनी से फोटोशूट के वीडियो वायरल हुए थे, जहां उनकी बालकनी फूलों से सजी नजर आई थीं। इसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि एक्ट्रेस के घर पर कुछ ग्रैंड हो रहा है। अब वो ग्रैंड सेलिब्रेशन सामने आ गया है। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने रोका कर लिया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से रोका किया है। दोनों के रिलेशन में होने की अफवाहें काफी वक्त से सामने आ रही थीं और अब रोका सेरेमनी के साथ इन पर मुहर लग गई है। 

नीलम और सिद्धार्थ हुए रोकाफाइड

अब नीलम उपाध्याय प्रियंका चोपड़ा की भाभी बनने वाली हैं। नीलम और सिद्धार्थ ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो सिद्धार्थ के साथ पोज देती दिख रही हैं। दोनों ही एक साथ प्यारे लग रहे हैं। नीलम ने इस खास मौके के लिए शिमरी पर्पल लहंगा चुना है तो वहीं सिद्धार्थ ने एंब्रॉइडेड ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'तो हमने एक काम कर लिया।' अब लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में से एक में दोनों कोजी पोज देते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ में साथ खड़े पोज दे रहे हैं। इसके अलावा केक की भी तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर रोकाफाइड लिखा हुआ है। 

यहां देखें पोस्ट

 
कौन हैं नीलम उपाध्याय?

प्रियंका ने भी सिद्धार्थ और नीलम की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'बधाई, सिद्धार्थ और नीलम आपको प्यार और आशीर्वाद। रोकाफाइड।' इस खास मौके पूरा चोपड़ा परिवार काफी खुश है। सिद्धार्थ भी तस्वीरों में अपनी नई शुरुआत को लेकर उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं। अब आपको बताते हैं कि नीलम उपाध्याय हैं कौन, जो अब प्रियंका चोपड़ा की भाभी बनेंगी। नीलम साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2012 से तेलुगु सिनेमा में काम की शुरुआत की। वो फिल्म 'मिस्टर 7' में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया है।

पहले भी हुई थी सगाई

बता दें, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का ये रोका पहली बार नहीं हुआ है। वो पहले भी रोका सेरेमनी के बाद सगाई कर चुके हैं। इससे पहले उनकी सगाई इशिता कुमार से हुई थी। शादी के कुछ वक्त पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। साल 2020 में प्रियंका चोपड़ा दोनों की शादी के सिलसिले में भारती आई थीं, लेकिन कुछ कारणों के चलते शादी टल गई और एक्ट्रेस वापस लौट गईं। तब बताया गया कि इशिता की सर्जरी के चलते शादी टाली गई है, लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। इशिता से ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद सिद्धार्थ की नीलम के साथ डेटिंग रूमर्स शुरू हो गईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन