1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग बेहद रोमांटिक पल की दिखाई झलक, फोटो के ढेर में दिखे वीडियो पर टिकी लोगों की निगाहें

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग बेहद रोमांटिक पल की दिखाई झलक, फोटो के ढेर में दिखे वीडियो पर टिकी लोगों की निगाहें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 22, 2025 09:43 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 12:40 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी फैमिली के साथ 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इसकी झलकियां वो बीते कई दिनों से लगातार दिखा रही हैं। अब उनके हालिया पोस्ट में लोगों को निक जोनस संग उनके बेहद रोमांटिक पल की झलकियां देखने को मिली हैं।

Priyanka Chopra, Nick jonas- India TV Hindi
दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। Image Source : @PRIYANKACHOPRA/INSTAGRAM

बॉलीवुड का सफल और शानदार सफर तय करने के बाद हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसका खास दिन का सेलिब्रेशन भी बेहद खास रहा। इस मौके को एक्ट्रेस ने निजी अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने किसी बड़ी पार्टी या फिल्मी ग्लैमर्स इवेंट को तवज्जो नहीं दी, बल्कि अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बीच पर क्वालिटी टाइम बिताया। प्रियंका के इस खास दिन पर उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी जोनस और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इसकी झलकियां एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर रही हैं। उन्होंने हालिया पोस्ट में भी कई खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका के स्पेशल और क्लोज मोमेंट भी देखने को मिले हैं, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाईं खूबसूरत झलकियां

प्रियंका ने इस बर्थडे ट्रिप की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनके प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर बर्थडे डे तक के खूबसूरत और निजी पल शामिल थे। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के बीच की बॉन्डिंग और बेटी मालती की मासूमियत देखने लायक थी। एक फोटो में मालती बीच पर एक बड़ा शंख ढूंढ लेती है और उसी के साथ मस्ती में व्यस्त दिखती है। प्रियंका ने इस बर्थडे ट्रिप को “अब तक की सबसे बेहतरीन गर्मियों की छुट्टियां” बताते हुए अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कुल 20 तस्वीरें और 2 वीडियो क्लिप्स शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सपना... अब तक की सबसे बेहतरीन बर्थडे ट्रिप/गर्मी की छुट्टियों को अलविदा!'

यहां देखें वीडियो

लोगों की टिकी इस वीडियो पर नजर

इन तस्वीरों में जहां कुछ प्रियंका और निक के रोमांटिक पलों को कैद करती हैं, वहीं बाकी में पूरे परिवार की बीच पर मस्ती और आरामदायक छुट्टियों की झलक दिखाई देती है। तस्वीरों के ढेर में लोगों को एक वीडियो ऐसा भी दिखा जिस पर न सिर्फ फैंस का दिल आ गया बल्कि उनकी निगाहें उसी पर अटक गईं। हालिया तस्वीरों वाले पोस्ट को आप जैसे ही स्लाइड करेंगे तीसरें नबर पर ही आपके ये वीडियो दिख जाएगा। इसमें प्रियंका चोपड़ा रेड बिकनी में दिख रही हैं। वो समंदर के बीच लेटे निक जोनस के ऊपर हैं। दोनों खास और रोमांटिक पल साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों और झलकियों को देखने के बाद फैंस दोनों को बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। 

लोगों का रिएक्शन

खास बात यह रही कि प्रियंका ने अपना जन्मदिन किसी फिल्मी पार्टी या मीडिया इवेंट में नहीं बल्कि उन लोगों के साथ मनाया, जो उनके सबसे करीब हैं। प्रियंका की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर फैंस और फॉलोअर्स ने ढेर सारा प्यार लुटाया। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, 'तीसरी स्लाइड देखकर लग रहा है कि प्रियंका कह रही हों-ये मेरा है!' वहीं, किसी ने लिखा, 'प्रियंका, आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं, खासकर महिलाओं के लिए जो अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन